राशियों के अनुसार स्त्रियों का रंग, रूप व शारीरिक गठन कैसा होगा?

http://jyotesh.blogspot.in/2016/02/women-figure-features-accordingly-signs.html
स्त्रियां और राशियाँ
नारी प्रारम्भ से ही पुरूषों की जिज्ञासा का विषय रही है, वैसे पुरूषों के प्रति जिज्ञासा नारी में भी समान ही होती है परन्तु वह उसे व्यक्त नहीं कर पाती, जो बहुधा अव्यक्त ही रहती है। स्त्री-पुरूषों की परस्पर जिज्ञासा प्राकृतिक रूप से स्वभाविक है, क्योंकि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, एक के बिना दूसरा अधूरा है। पाठकजनों!! मैंने अपने पूर्ववर्त्ती ब्लाॅगस में राशियों के अनुसार कैसा होगा हमारा शारीरिक गठन लिखा, उसके बाद राशियों के अनुसार स्वभाव, राशियों के अनुसार व्यवसाय, नौकरी आदि पर आलेख लिखे। इसके बाद राशियों के अनुसार स्त्रियों के शारीरिक गठन, स्वभाव पर आलेख लिखने के लिये अनेक पाठकों ने आग्रह किया था। उन्हीं के आग्रह पर मैंने ये आलेख लिखा है जो अब आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत है।

आलेख को प्रारम्भ करने से पहले में महाराजा भर्तृहरि के श्रृंगार-शतकम का एक श्लोक उद्त करना चाहुंगा-
गुरुणा स्तनभारेण मुखचन्द्रेण  भास्वता।
शनैश्चराभ्यां पादाभयां रेजे ग्रहमयीव सा।।16।।
‘‘स्तन भार के कारण देवगुरू बृहस्पति के समान, कान्तिमान होने के कारण सूर्य के समान, चन्द्रमुखी होने के कारण चन्द्रमा के समान, और मन्द-मन्द चलने वाली  अथवा शनैश्चर-स्वरूप चरणों से शोभित होने के कारण सुदरियां ग्रह स्वरूप ही हुआ करती है।‘‘ भर्तृहरि के इस श्लोक में मैंने अपनी ओर से कुछ जोड़ने की धृष्टता की है जो कि भर्तृहरि जी ने छोड़ दिया है-"लम्बे शरीर, तेजस्वी नैत्रों वाली व चमकते हुये मुख वाली स्त्रियां मंगल प्रधान कही जाती है, सांवले रंग लेकिन तीखी भावभंगिमा वाली व तीव्र मेधा वाली स्त्रियां बु़द्ध प्रधान कही जाती हैं, और गौर वर्ण व तीखे नाक नख्स वाली, अत्यन्त रूपवती स्त्री को वीनस की सुन्दरी कहा जा सकता है।" प्रिय पाठकजनों अब हम राशि अनुसार स्त्रियों के रंग-रूप आदि के बारे में पढ़ते हैं-

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां ताम्रवर्णीय, लम्बी-पतली होती हैं, बाल काले-भूरे हो सकते हैं, स्वभाव तीखा व मर्दाना, अनुशासन प्रिय हो सकती हैं

वृषभ-(ई उ ए ओ वा वी वू वे वो) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियों  का रंग गेहुआं, आकर्षक  नेत्र, शरीर भारी व मस्तक चौड़ा होता है, ये प्रसन्न चित्त रहने वाली होती हैं, इस राशि की युवतियों को संगीत, कला, फिल्मों से विशेष लगाव होता है।

मिथुन-(का की कू घ ङ छ के को ह) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां घुंघराले बाल, लम्बी गर्दन, लम्बे कद वाली हो सकती हैं, इनका चेहरा आकर्षक, रंग गेहुंआ, सुन्दर दांत व शरीर संतुलित होता है, इस राशि की युवतियां तीव्र मस्तिक वाली होने के साथ-साथ अनमने स्वभाव वाली हो सकती हैं।

कर्क-(ही हू हे हो हा डी डू डे डो) इस राशि, लग्न वाली स्त्रियों  का रंग गौरा, मध्यम कद, शरीर स्थूल होता है, बाल काले व चमकीले होते हैं, आंखे काली व गोल होती हैं, तीव्र मस्तिष्क, स्वभाव से तुनकमिजाजी परन्तु भावुक स्वभाव वाली होती हैं।

सिंह-(मा मी मू मे मो टा टी टू टे) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां लम्बे कद, लम्बा चेहरा, शरीर सुगठित, साफ व चमकदार रंग, हल्के बालों वाली, गर्म मिजाजी, मर्दाने स्वभाव वाली व अनुशासन प्रिय हो सकती हैं।

कन्या-(टो पा पी पू ष ण ठ पे पो) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां शर्मीली, संकोची, सौम्य चेहरे वाली, तीखी व सुन्दर नाक वाली, लम्बे कद व दुबले-पतले शरीर वाली, घने व काले बालों वाली होती हैं, तथा ये अपनी वास्तविक आयु से कम आयु की लगने वाली, स्फूर्तिवान, अस्थिर स्वभाव वाली हो सकती हैं 
लेखक-संजय कुमार गर्ग sanjay.garg2008@gmail.com (All rights reserved.)

तुला-(रा री रू रे रो ता ती तू ते) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियों  का शरीर संतुलित होता है। शरीर व चेहरा आर्कषक होता है। रंग साफ होता है व नाक तोते की तरह हो सकती हैै।

वृश्चिक-(तो ना नी नू ने नो या यी यू) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां का रंग गोरा, बड़ी आंखे, कद सामान्य, व मुख आकर्षक होता है, इनका कल्पना शक्ति तीव्र होती है, स्वभाव से हठी, जिददी होती हैं।

धनु-(ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां लंबे कद, लम्बी नाक वाली, भरे हुए सुगठित शरीर वाली व गोरे रंग की होती हैं इनकी आंखे चमकदार व चेहरा आर्कषक होता है। ये स्वभाव से धार्मिक व विशाल हदय वाली होती हैं।

मकर-(भो जा जी खी खू खे खो गा गी) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां दुबले-पतले लम्बे शरीर व सांवले रंग वाली हो सकती हैं, आयु बढ़ने के साथ इनका शरीर सुगठित हो जाता है, धीमी गति से चलने वाली, स्वभाव से दूरदर्शी, शालीन व व्यवहार कुशल हो सकती हैं। 

कुंभ-(गू गे गो सा सी सू से सो दा) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियों का चेहरा लम्बा व आकर्षक होता है, छोटी आंखे, रंग गोरा-गेहुंआ होता है, ये तीव्र मेधा वाली, न्यायप्रिया व गंभीर स्वभाव वाली हो सकती हैं।

मीन-(दा दू थ झ ञ दे दो चा ची) इस राशि या लग्न वाली स्त्रियां छोटे कद व गौरे रंग वाली, सुन्दर आंखे, ऊंची नाक, घुंघराले बाल व स्थूल शरीर वाली हो सकती हैं, ये स्वभाव से धार्मिक, कल्पनाशील, उच्च नैतिक चरित्र वाली, न्याय प्रिया व वस्त्रों की शौकिन हो सकती हैं।

विशेष-लग्न व लग्नेश पर जो-जो ग्रह दृष्टि डालते हैं या साथ होते हैं, उनके अनुसार भी जातक का शारीरिक गठन प्रभावित होता है। जैसे मीन लग्न पर यदि शनि की दृष्टि पड़ रही है तो शनि जातक के रंग को गोरे से गेहूंआ कर सकते हैं, उसी प्रकार मीन लग्न पर मंगल की दृष्टि जातक के गोरे रंग में लालिमा का मिश्रण कर देती है, पाठकगण!! ऐसा  सभी ग्रहों के संबंध में मान कर चलें।

पाठकगण! यदि उपरोक्त विषय पर कुछ पूछना चाहें तो कमेंटस कर सकते हैं, या मुझे मेल कर सकते हैं!    
लेखक-संजय कुमार गर्ग sanjay.garg2008@gmail.com (All rights reserved.)

5 टिप्‍पणियां :

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!