खोई वस्तु का मिनटों में कैसे पता करें

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/khoi-hui-vastu-ka-pata-kaise-lagaye.html

खोई वस्तु का मिनटों में कैसे पता करें

खोई हुई वस्तु का पता लगाने के लिए ज्योतिष में अनेक विधियां प्रचलित हैं, परन्तु उन विधियों को प्रयोग करने के लिए ज्योतिष का ज्ञान होना आवश्यक है, बिना ज्योतिष के ज्ञान के सामान्य व्यक्ति उनका प्रयोग नहीं कर सकता। 

आज मैं आपके लिए खोई वस्तु का पता लगाने के लिए ‘अंक ज्योतिष’ की ऐसी विधि बता रहा हूं, जिसका प्रयोग करने के लिए आपको किसी ज्योतिषिय ज्ञान की आवश्यकता नहीं है, और उसके परिणाम भी सटीक बैठते हैं। आइये अब इस विधि को जानते हैं-


खोई हुई वस्तु का पता कैसे लगाये/खोई हुई वस्तु कैसे निकालेें

इस विधि का प्रयोग यदि आप पूजा या ध्यान करने के बाद करें तो परिणाम काफी सटीक होते हैं, ऐसा मेरा निजी अनुभव है। इससे आपको khoi hui vastu ka pata kaise lagaye में आसानी होती है। 


खोई हुई वस्तु का पता लगाना/यदि कोई सामान खो जाये तो क्या करें?

सबसे पहले आपको 11 से 108 के मध्य का कोई अंक मन ही मन सोच लेना है, जो भी अंक सोचे उसे 9 से भाग दे दें, शेष जो भी बचेगा, उसी अंक के अनुसार आपको अपनी खोई हुई वस्तु का पता चलेगा।
आपको मैं एक उदाहरण देकर समझाता हूं। यदि आपने 11 से 108 के बीच का 73 अंक सोचा और 73 को 9 से भाग दिया, शेष 1 बचेगा, अब ये 1 नंबर ही आपको आपकी खोई हुई वस्तु का पता बतायेगा।

-यदि शेष 1 बचता है तो यह सूर्य का अंक है, इस का तात्पर्य है कि आपकी खोई हुई चीज पूर्व दिशा में मिलने की संभावना है अपने घर में पूर्व दिशा के हिस्से या कमरे में उसे खोजेें, हो सकता है घर में बने मन्दिर में आपको आपकी खोई हुई वस्तु मिले जाये।

-यदि शेष 2 बचता है जो कि चन्द्रमा का अंक है, क्योंकि चन्द्रमा की राशि स्त्री राशि है। अतः खोई वस्तु किसी स्त्री के पास है जो आपको वापस नहीं मिलेगी।


-यदि शेष 3 बचता है जो कि गुरू का अंक है, आशा है कि वस्तु आपके परिवार या मित्र के पास है, आपको मिल जायेगी।

-यदि शेष अंक 4 बचता है जो कि राहु का अंक है, वस्तु आपकी गलती से खोई है या गुम हुई है, वस्तु के वापस मिलने की संभावना नहीं है।

-यदि शेष अंक 5 बचता है जो कि बुध का अंक है, वस्तु के वापस मिलने की पूरी संभावना है, घर के उत्तर दिशा में या उत्तर दिशा के कमरे में उसे खोजे।

-यदि शेष अंक 6 बचता है जो कि शुक्र का अंक है, वह वस्तु घर के दक्षिण-पूर्व या आग्नेय दिशा में मिलेगी या आपकी खोई वस्तु रसोई घर में मिलने की संभावना है।


-यदि शेष अंक 7 बचता है जो कि केतु का अंक है, आप चिंता न करें, खोई हुई वस्तु मिलने की पूरी संभावना है। एक बार घर के नैरूत या दक्षिण-पश्चिम दिशा वाले कमरे में खोजे।

-यदि शेष अंक 8 बचता है जो कि शनि का अंक है, एक बार घर के पश्चिमी कमरे या स्थान पर ढूंढे, नहीं मिले तो फिर खोई हुई वस्तु का पता लगना मुश्किल है, वस्तु के मिलने की कोई संभावना नहीं है।

-यदि शेष अंक 9 बचता है जो कि मंगल का अंक है, आपकी खोई वस्तु आज ही मिलने की संभावना है, उसे घर के दक्षिणी हिस्से में या दक्षिणी कमरे में खोजे। यदि नहीं मिली तो फिर उसके मिलने की कोई संभावना नहीं है।


तो  साथियों आपको ये आलेख कैसा लगा, कमैंटस करके बताना न भूले, और यदि कोई सलाह लेनी हो तो आप कमैंटस कर सकते हैं, और यदि आप नित्य नये आलेख प्राप्त करना चाहते हैं तो मुझे मेल करें। अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद् मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.) 
sanjay.garg2008@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!