कार्तिक मास की त्रयोदशी का मनाये जाने के वाले धनतेरस का सुख-समृद्धि और वैभव का पर्व माना जाता है। इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर 2024 दिन मंगलवार को पड़ रहा है।
धनतेरस की असली कहानी क्या है?
स्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन देवताओं के वैद्य धनवंतरि अमृत कलश लेकर समुद्र मंथन से उत्पन्न हुये थे, इस कारण इस दिन धन्वंतरी जयन्ती भी मनायी जाती है। इसी लिए धनतेरस का दूसरा नाम धन्वंतरी त्रयोदशी भी है।
धनतेरस के दिन किसका दिया जलाया जाता है?
धनतेरस के संबंध में एक कथा यह भी प्रचलित है कि इसी दिन राजा हिम के पुत्र की रक्षा उनकी पत्नि ने यमराज से की थी, इसी कारण से इस दिन यमराज के लिए दिया भी जलाया जाता है। ऐसा करने से यमराज के कोप से सुरक्षा मिलती है और पूरा परिवार स्वस्थ रहता है।
धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए/धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए शुभ होता है?
आइये अब देखते हैं कि धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए-
1-धनतेरस में धनिया खरीदना चाहिए?
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, अब आपके मन में प्रश्न होगा कि धनतेरस में धनिया क्यों खरीदना चाहिए? क्योंकि इसी धनिया को दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के सामने रख कर पूजा जाता है और अगले दिन इस धनिया को किसी गमले में डाल देना चाहिए, ऐसा करने से घर में धन-सुख-समृद्धि आती है।
2-धनतेरस को झाडू खरीदनी चाहिए-
धनतेरस के दिन झाडू भी खरीदनी चाहिए, और इसी झाडू से दीपावली के दिन सफाई करनी चाहिए।
3-धनतेरस के दिन चांदी या पीतल के बर्तन भी जरूर खरीदने चाहिए-
धनतेरस के दिन चांदी या पीतल के बर्तन भी खरीदने चाहिए, इन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।
4-धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीदनी चाहिए-
धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, इन्हीं लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा दीपावली के दिन करनी चाहिए। ऐसा करने से पूरे साल लक्ष्मी गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
5-धनतेरस पर नमक खरीदना चाहिए-
धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, दीपावली के दिन इसी नमक को पानी में मिलाकर घर में पौंछा लगाना चाहिए, इससे घर की नेगेटिविटी एनर्जी समाप्त होती है।
6-धनतेरस पर कोडियां खरीदना चाहिए-
धनतेरस के दिन कोडियां खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, दीपावली की रात्रि इन्हीं कोडियों की पूजा करनी चाहिए, उसके बाद इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान में रख देना चाहिए।
7-धनतेरस पर श्री यंत्र खरीदना चाहिए-
धनतेरस के दिन स्फटीक के श्री यंत्र को खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि यदि दीपावली के दिन इस यंत्र की विधिवत पूजा की जाये तो घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
साथियों! विद्वानों ने धनतेरस के दिन शंख, गोमती चक्र, रूद्राक्ष आदि को खरीदना भी शुभ माना हैं। परन्तु ऊपर बतायी गयी सात चीजों को ही खरीदने मात्र से वर्ष भर मां लक्ष्मी-गणेश जी की कृपा बनी रहती है और भाग्य हजारों गुना बढ़ जाता है।
प्रिय पाठकों उपरोक्त चीजों को खरीदने के साथ-साथ यमराज के नाम का दीपदान अर्थात दीपक भी जरूर जलाना चाहिए, ऐसा करने से पूरा परिवार स्वस्थ व दीघायु तो होता ही है साथ ही यह हमारी हिन्दू संस्कृति की पहचान भी है।
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए-
धनतेरस के नुकीली धारदार चीजें चाकू, सूई, कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही लोहे की चीजें, कांच के बर्तन, काले रंग के कपड़े या कपड़ा, एल्युमीनियम के बर्तन, मिट्टी से बने बर्तन व प्लास्टिक का बना सामान आदि नहीं खरीदना चाहिए।
अक्सर कुछ पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर-
क्या धनतेरस पर नमक खरीदना चाहिए?
बिल्कुल खरीदना चाहिए ऊपर बतायी गयी सात चीजों में नमक को भी सम्मिलित किया गया है।
धनतेरस पर कितने झाड़ू खरीदना है?
धनतेरस की दिन वैसे तो एक ही झाडू खरीद सकते हैं परन्तु यदि ज्यादा विचार करते हों तो आप 3 या 5 झाडू खरीद सकते हैं।
धनतेरस में पुरानी झाड़ू का क्या करें?
दीपावली के दिन नई झाडू से सफाई करनी चाहिए और पुरानी झाडू को घर में कहीं ढ़क कर या छुपा कर रख देना चाहिए।
धनतेरस के दिन मोबाइल खरीद सकते हैं क्या?
बिल्कुल खरीद सकते हैं धनतेरस के दिन नया मोबाइल खरीद सकते हैं।
धनतेरस के दिन घर में क्या-क्या लाना चाहिए?/धनतेरस के दिन कौन सा सामान खरीदना चाहिए?
धनतेरस के दिन नमक, धनिया, झाडू, लक्ष्मी-गणेशजी, कोड़िया, श्रीयंत्र, चांदी-पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। ऊपर इनके बारे में विस्तार से बता चुका हूं।
धनतेरस कैसे मनाएं?
धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी गणेश जी, कुबेर, व धनवंतरी जी का पूजा की जाती है, शुद्ध घी का दीपक इन्हें अर्पित करें। लक्ष्मी जी की आरती करनी चाहिए।
नमक का क्या करना चाहिए?
धनतेरस पर खरीदे गये नमक से दीपावली के दिन पूरे घर में पौंछा लगाना चाहिए।
तो साथियों आपको ये आलेख कैसा लगा, कमैंटस करके बताना न भूले, और यदि कोई सलाह लेनी हो तो आप कमैंटस कर सकते हैं, और यदि आप नित्य नये आलेख प्राप्त करना चाहते हैं तो मुझे मेल करें। अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद् , मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.)
sanjay.garg2008@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं :
एक टिप्पणी भेजें
आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!