वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों का महत्व !

https://jyotesh.blogspot.com/2024/07/pashu-pakshi-vastu.html
वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों का बहुत महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि पशु-पक्षियों में बुरी शक्तियों का देखने व उन्हें दूर करने की शक्ति होती है। पालतू पशुओं में बुरी शक्तियों को दूर करने की ताकत होती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आयी सुनामी में जहां हजारों लोग मारे गये परन्तु किसी जानवर के मारे जाने की खबर आपने नहीं सुनी होगी। जानवर केवल वहीं मारे गये जो बंधे हुए थे, क्योंकि ये अपने को बचा नहीं पाये। बाकी जानवर पहले ही सुनामी का खतरा भांप कर दूर ऊंचे स्थानों पर चले गये थे। आइये अब जानते हैं वास्तु में पशु-पक्षियों का महत्व क्या है-

-बताया जाता है कि जिस स्थान पर हमें मकान बनाना हो वहां पंद्रह दिन तक गाय व उसके बछड़े को बांध देने से वह स्थान पवित्र हो जाता है।

-बड़े से बड़े अनिष्ट से बचने के लिए गोदान यानि गौ का दान सबसे उत्तम माना जाता है।

-भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गाय पालना सबसे उत्तम उपाय माना जाता है। हम गाय पाल भी ना सके तो मां लक्ष्मी नारायण को प्रसन्न करने के लिए हमें प्रतिदिन गाय को रोटी अवश्य खिलानी चाहिए।

-शास्त्रों में तो ये भी कहा गया है कि गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाने से पितर तृप्त होते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

-शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि गाय को नियमित रोटी खिलाने से सभी ज्योतिषीय ग्रह दोष दूर हो जाते हैं, गाय की सेवा से सभी सुख प्राप्त होते हैं।

-यदि घर में क्लेश रहता है और व्यापार में लगातार घाटा चल रहा हो तो प्रतिदिन चिड़ियों-पक्षियों को दाना डालना चाहिए। इससे गृह क्लेश और व्यापार में घाटा होना तुरन्त रूक जाता है। यदि व्यापार में घाटा भी ना हो रहा हो तो भी प्रतिदिन चिड़ियों-पक्षियों को दाना-पानी खिलाने से मन प्रसन्न रहता है और जीवन में खुशियां लौटने लगती हैं।

-यदि जीवन में कोई समस्या ना सुलझ रही हो और वह हमें लगातार परेशान कर रही हो तो हमें गिलहरियों को रोटी खिलानी चाहिए, जीवन की हर कठिनाई से मुक्ति मिलने लगती है।

-मूल्यवान सम्पत्ति के खो जाने पर या पुरानी सम्पत्ति हाथ से निकल जाने पर प्रतिदिन मछली को आटे की गोली खिलानी चाहिए, इससे आपके हाथ से निकली पैतृक सम्पत्ति के वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं।

-यदि आपके अनेक दुश्मन हैं जो आपको तंग करते रहते हैं और आपको उनका भय सताता रहता है तो कुत्ते को नियमित रोटी खिलाये इससे शत्रु का भय व शत्रुता समाप्त हो जाती है। 

-किसी ग्रन्थ में मैंने यह भी पढ़ा था कि रोज व्यायाम-योग करने से शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है।

-यदि कर्ज से परेशान हैं तो उससे निपटने के लिए चीटियों को शक्कर और आटा डालें, कर्ज से मुक्ति पाने का यह एक बेहतरीन उपाय हैं। एक चीज का और ध्यान रखें कि यदि आपको किसी से पैसे उधार लेने हैं तो कभी भी मंगलवार के दिन ना लें। बुधवार-शनिवार को कर्ज लेना सबसे अच्छा माना जाता है यह कर्जा जल्दी दूर हो जाता है।

तो साथियों आपको ये आलेख कैसा लगा कमैंटस करके बताना न भूलें, अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।

प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग वास्तुविद्, ज्योतिष, 6396661036

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!