Vastu Tips : 7 घोड़ों की तस्वीर घर में किस दिशा में लगानी चाहिए!

Vastu Tips : 7 घोड़ों की तस्वीर घर में किस दिशा में लगानी चाहिए!

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो घर और उसके चारों ओर के वातावरण को पंच तत्वों के अनुसार संतुलित करता है। यदि हम वास्तु के अनुसार घर में सही दिशा और दशा का ध्यान रखेंगे, तो हम जीवन में सुख, शांति से रह सकते हैं। चित्र से चरित्र का निर्माण होता है, जैसे चित्र हम अपने घर में बार-बार देखते हैं वो हमारे चरित्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी प्रकार घर या आफिस में लगे हुए विभिन्न प्रकार के चित्र व पेंटिंग भी वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार महत्वपूर्ण होती हैं। इस आलेख में आज हम 7 running horses painting vastu direction in house की बात करेेंगे कि इन्हें क्यों-कहां-कैसे अपने घर, आफिस या अपनी दुकान आदि में लगायें।

वास्तु के अनुसार कैसा हो उत्तरमुखी भवन ! Vastu shastra for North facing House


7 घोड़ों की तस्वीर लगाने का महत्व % Seven horses painting imp ortance

7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर शक्ति, उन्नति, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है। घोड़ों का समूह विशेष रूप से भाग्य और समृद्धि का संकेत देता है। भारतीय संस्कृति में घोड़े तेज, गति, साहस, स्वतंत्रता, प्रसिद्धि, सफलता और उन्नति के प्रतीक हैं। इस पेंटिंग को अपने घर, आफिस में लगाने से ऊर्जा का संचार होता है, जो घर के सदस्यों को सफलता और प्रगति की ओर अग्रसर करता है। जब भी तस्वीर पर हमारी दृष्टि पड़ती है तो हमारे मन-मस्तिष्क में एक ऊर्जा का संचार होता है जो हमें अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें : मुकदमेबाजी और दुश्मनी से बचना है? इस दिशा में न सोयें!


दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर की वास्तु के अनुसार दिशा: Running horse painting Vastu direction

दक्षिण दिशा-वास्तु शास्त्र के अनुसार, 7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग को दक्षिण दिशा में लगाना सर्वोत्तम माना जाता है। इससे यह व्यक्ति को प्रसिद्धि दिलाती है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाती है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

Vastu Tips : 7 घोड़ों की तस्वीर घर में किस दिशा में लगानी चाहिए!

पूर्व दिशा- यदि दक्षिण दिशा में इसे नहीं लगाया जा सकता तो आप पूर्व दिशा में भी इस पेंटिंग को लगा सकते है। यह दिशा ज्ञान, अध्यात्म और जागरूकता का प्रतिनिधित्व करती है, जिससे घर के सदस्यों की प्रगति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सकारात्मक सोच और ऊर्जावान दृष्टिकोण का विकास होता है।

उत्तर दिशा- इसे लगाने के लिए उत्तर दिशा भी सही मानी जाती है, लेकिन इस दिशा में लगाने को प्राथमिकता नहीं दी जानी चाहिए। यदि अन्य दिशाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो आप इस दिशा को वैक्लपिक रूप से पेंटिंग के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह दिशा धन की दिशा मानी जाती है, इसमें इसे लगाने से व्यक्ति और व्यापार की आर्थिक स्थिति ठीक होती है। वैसे आफिस या वर्क प्लेस पर इस दिशा में यह पेंटिग अच्छा प्रभाव डालती है।

घर के किस कक्ष में लगाएं: Running horse painting in house

7 दौड़ते हुए घोडों की तस्वीर आप आने घर के गेस्ट रूम, स्टडी रूम, या अपने वर्क प्लेस पर लगा सकते हैं। वैसे इस तस्वीर को अपने बेडरूम में लगाना वर्जित है, बेडरूम में आप राधा-कृष्ण, राम-सीता, आदि भगवान व अपनी शादी की तस्वीरें लगा सकते हैं यह आपके अंदर गुड फिलिंग देती हैं।


7 घोड़ों की तस्वीर लगाने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1-7 घोड़ों की तस्वीर के रंग का चुनाव भी ध्यान से करें। बाजार में 7 घोड़ों की अनेक तस्वीरें उपलब्ध हैं परन्तु उनमें से आपको केवल सफेद रंग के दौड़ते हुए घोड़ों की ही तस्वीर को लगाना है। सफेद रंग शांति, सफलता और विकास को बढ़ावा देता है। अतः सफेद कलर की पेटिंग लगाना ही उपयुक्त माना गया है।

2-कभी भी आक्रामक घोड़ों की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए, केवल शांत दौड़ते हुए, बिना लगाम के 7 घोड़ों की तस्वीर ही घर या अपने आफिस आदि में लगायें। आक्रामक घोड़ों की तस्वीरें लगाना दुर्भाग्य को निमंत्रण देने के समान होता है।

3-हमेशा विषम संख्या जैसे 3, 5, 7, 9 में ही दौड़ते हुए घोड़ों की एक तस्वीर को लगाना चाहिए। वास्तु में सबसे अच्छी 7 घोड़ों की ही पेटिंग मानी जाती है। भूल कर भी अकेले दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर न लगाएं।

4-अक्सर ये भी प्रश्न पूछा जाता है कि दौड़ते हुए घोड़े का मुंह किधर होना चाहिए? तो ध्यान रखें कि दौड़ते हुए घोड़ों का मुंह हमेशा घर या आफिस के अन्दर की ओर होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: साउथ-ईस्ट किचिन का रंग वास्तु के अनुसार

5- यह भी प्रश्न पूछा जाता है कि सफेद घोड़ों की फोटो किस दिशा में लगानी चाहिए? तो इसका उत्तर है किस जगह आप तस्वीर लगा रहे हों उसकेे हिसाब से दिशा का चुनाव करना चाहिए।

जैसे यदि आप घर में सात घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं तो उसे उत्तर दिशा में ही लगाने का प्रयास करने चाहिए। इससे धन का आवागमन होता है और परिवार के सदस्यों में एक नई ऊर्जा का विकास होता है।

यदि आप आफिस या वर्कप्लेस पर सात घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं तो उसे दक्षिण दिशा में ही लगाने का प्रयास करने चाहिए। वैसे उत्तर दिशा में भी लगाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है इससे व्यापार में तरक्की की संभावनाएं बनती है और मन हमेशा प्रफुल्लित व ऊर्जान्वित रहता है।

Vastu Tips : 7 घोड़ों की तस्वीर घर में किस दिशा में लगानी चाहिए!

बहुत से प्रश्न करते हैं कि क्या रनिंग हॉर्स पेंटिंग घर के लिए अच्छी है? तो मेरा जवाब है बिल्कुल अच्छी है इसे घर में उत्तर में या घर में हाॅल में दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं।

बहुत से लोगों का प्रश्न होता है कि सात घोड़ों की तस्वीर कब लगानी चाहिए? तो मेरा जवाब होगा कि सात घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए कोई मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं है। इसे कभी भी घर, आफिस या अपने वर्क प्लेस पर लगाया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि 7 घोड़े की मुंह घर के बाहर, कमरे के बाहर और खिड़की के बाहर देखता हुआ नहीं होना चाहिए। यह आपके जीवन में नेगेटिव प्रभाव भी डाल सकते हैं।

वास्तु के मेरे सारे आलेख पढ़ें-

अंत में हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि 7 running horses painting vastu direction in house  में घर, आफिस या अपने वर्क प्लेस में लगाना बहुत अच्छा है। यह पेटिंग न केवल आपके घर की सजावट को बढ़ाएगी, बल्कि आपके जीवन में भी अनेक सकारात्मक परिवर्तन लायेगी। सही दिशा व दशा के चयन के साथ यह पेंटिंग आपके जीवन में समृद्धि, शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकती है। 

तो  साथियों आपको ये आलेख कैसा लगा, कमैंटस करके बताना न भूले, और यदि कोई सलाह लेनी हो तो आप कमैंटस कर सकते हैं, और यदि आप नित्य नये आलेख प्राप्त करना चाहते हैं तो मुझे मेल करें। अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, वास्तुविद्, एस्ट्रोलाॅजर 8791820546 Whats-app

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!