पूजा घर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पूजा घर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

VASTU TIPS FOR PUJA GHAR IN HINDI
वास्तु के अनुसार कैसा हो पूजा घर?

VASTU TIPS FOR PUJA GHAR IN HINDI<br> वास्तु के अनुसार कैसा हो पूजा घर?भागदौड़ से भरे इस तनावपूर्ण जीवन में पूजा घर बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। पूरे दिन के तनाव व चिन्ता को वास्तु अनुकूल बनाया गया पूजाघर कुछ ही समय में शान्त कर सकता है। हम ईश्वर के चरणों में कुछ समय बैठकर ध्यान पूजा करके न केवल मानसिक शान्ति का अनुभव करतेे हैं, बल्कि अपने अन्दर नई ऊर्जा का भी अनुभव करते हैं। प्रस्तुत है पूजा घर के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण वास्तु जानकारियां-

1-पूजा घर के लिये ईशान (उत्तर-पूर्वी-North-East) दिशा सबसे उपयुक्त मानी गयी है। यह दिशा उत्तर व पूर्व दोनों शुभ दिशाओं से युक्त है। घर में पूजा घर ईशान दिशा में बनाने से सुख-समृद्धि व शान्ति की वृ़िद्ध होती है।


2-घर के पूजा घर में कभी स्थिर प्रतिमा नहीं लगानी चाहिये, गृहस्थ के लिये यह ठीक नहीं है, कागज की तस्वीरें
व छोटी मूर्तियाँ लगा सकते हैं।

3-यथा सम्भव शयनकक्ष व रसोई में पूजा  घर नहीं बनाना चाहिये।

4-पूजा घर के ऊपर या नीचे टायलेट नहीं होना चाहिये।

5-पूजा घर का आकार(Shape) पिरामिड(Pyramid) जैसा हो तो बहुत ही लाभदायक है।


6-पूजा घर का दरवाजा स्वयं बन्द व खोलने वाला नहीं होना चाहिये।
वास्तु के अनुसार कैसा हो पूजा घर?
7-पूजा घर के अन्दर जूते-चप्पल, झाडू बिल्कुल नहीं होने चाहिये।

8-किसी प्रकार की खण्डित प्रतिमा पूजा घर के अन्दर नहीं होनी चाहिये।

9-भगवान की तस्वीर या मूर्ति दरवाजे के ठीक सामने न रखें।

10-मूर्तियों का आकार छोटा होना चाहिये, बड़ी मूर्तियां घर के पूजाघर में वर्जित हैं।

11-गणेश जी की प्रतिमा पूर्व या पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिये, गणेश जी की स्थापना के लिये सही दिशा दक्षिण है।


12-हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति उत्तर दिशा में स्थापित करनी चाहिये ताकि उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहे।

13-घर के अन्दर शिवालय (शिवलिंग) बनाना वर्जित है परन्तु आप अन्य देवी-देवताओं के साथ भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति रख सकते हैं।

14-पूजा के बाद बची भभूत, बत्ती, मालायें आदि जल में प्रवाहित कर दें।


15-घर में जिस दिशा में मन्दिर हो उस ओर पैर करके नहीं सोना चाहिये।

16-पूजाघर की दीवारों का रंग सफेद या हल्का पीला (Light Yellow) उत्तम रहता है।

17-पूजाघर में सम्भव हो तो उत्तर या पूर्व की खिड़की अवश्य रखें, दरवाजा भी इधर ही हो तो और अच्छा है।

[पाठकगण! यदि उपरोक्त विषय पर कुछ पूछना चाहें तो कमेंटस कर सकते हैं, या मुझे मेल कर सकते हैं!]   
                      लेखक-संजय कुमार गर्ग  sanjay.garg2008@mail.com
                                                                         (सभी चित्र गूगल-इमेज से साभार!)
मेरे यू ट्यूब चैनल पर ये वीडियो भी देखिये-