भागदौड़ से भरे
इस तनावपूर्ण जीवन में पूजा घर बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। पूरे दिन के
तनाव व चिन्ता को वास्तु अनुकूल बनाया गया पूजाघर कुछ ही समय में शान्त कर
सकता है। हम ईश्वर के चरणों में कुछ समय बैठकर ध्यान पूजा करके न केवल
मानसिक शान्ति का अनुभव करतेे हैं, बल्कि अपने अन्दर नई ऊर्जा का भी अनुभव
करते हैं। प्रस्तुत है पूजा घर के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण वास्तु
जानकारियां-
1-पूजा
घर के लिये ईशान (उत्तर-पूर्वी-North-East) दिशा सबसे उपयुक्त मानी गयी
है। यह दिशा उत्तर व पूर्व दोनों शुभ दिशाओं से युक्त है। घर में पूजा घर
ईशान दिशा में बनाने से सुख-समृद्धि व शान्ति की वृ़िद्ध होती है।
2-घर के पूजा घर में कभी स्थिर प्रतिमा नहीं लगानी चाहिये, गृहस्थ के लिये यह ठीक नहीं है, कागज की तस्वीरें व छोटी मूर्तियाँ लगा सकते हैं।
3-यथा सम्भव शयनकक्ष व रसोई में पूजा घर नहीं बनाना चाहिये।
4-पूजा घर के ऊपर या नीचे टायलेट नहीं होना चाहिये।
5-पूजा घर का आकार(Shape) पिरामिड(Pyramid) जैसा हो तो बहुत ही लाभदायक है।
6-पूजा घर का दरवाजा स्वयं बन्द व खोलने वाला नहीं होना चाहिये।
7-पूजा घर के अन्दर जूते-चप्पल, झाडू बिल्कुल नहीं होने चाहिये।
8-किसी प्रकार की खण्डित प्रतिमा पूजा घर के अन्दर नहीं होनी चाहिये।
9-भगवान की तस्वीर या मूर्ति दरवाजे के ठीक सामने न रखें।
10-मूर्तियों का आकार छोटा होना चाहिये, बड़ी मूर्तियां घर के पूजाघर में वर्जित हैं।
11-गणेश जी की प्रतिमा पूर्व या पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिये, गणेश जी की स्थापना के लिये सही दिशा दक्षिण है।
12-हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति उत्तर दिशा में स्थापित करनी चाहिये ताकि उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहे।
13-घर के अन्दर शिवालय (शिवलिंग) बनाना वर्जित है परन्तु आप अन्य देवी-देवताओं के साथ भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति रख सकते हैं।
14-पूजा के बाद बची भभूत, बत्ती, मालायें आदि जल में प्रवाहित कर दें।
15-घर में जिस दिशा में मन्दिर हो उस ओर पैर करके नहीं सोना चाहिये।
16-पूजाघर की दीवारों का रंग सफेद या हल्का पीला (Light Yellow) उत्तम रहता है।
17-पूजाघर में सम्भव हो तो उत्तर या पूर्व की खिड़की अवश्य रखें, दरवाजा भी इधर ही हो तो और अच्छा है।
[पाठकगण! यदि उपरोक्त विषय पर कुछ पूछना चाहें तो कमेंटस कर सकते हैं, या मुझे मेल कर सकते हैं!]
लेखक-संजय कुमार गर्ग sanjay.garg2008@mail.com
वास्तु के ये आलेख भी पढें-
(सभी चित्र गूगल-इमेज से साभार!)
मेरे यू ट्यूब चैनल पर ये वीडियो भी देखिये-
