Astro Tips : सुख समृद्धि के लिए अपनी राशि का पौधा लगायें !

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html

राशि किसे कहते हैं?

संपूर्ण आकाश मंडल को गोलाकर मानक 360 अंशों में विभाजित किया जाता है तथा आकाश मंडल की स्थिति का ज्ञान प्राप्त करने के लिए इस 360 अंशों को 12 भागों में बांटा जाता है। आकाश में इन 12 रााशियों के तारे मिलकर जो आकृति या चिन्ह बनाते हैं उन्हें हर राशि का चिन्ह माना जाता है। इससे आकाश मण्डल की संपूर्ण जानकारी मिल जाती है और अध्ययन करने में भी आसानी रहती है। 360 अंशों के आकाश मंडल को 12 भागों में बांटने पर प्रत्येक राशि का मान 30 अंश निकलता है। संसार के समस्त इंसानों को इन्हीं 12 राशियों में विभाजित किया गया है। जिस राशि पर जन्म के समय चन्द्रमा होते हैं उसे ही जातक विशेष की राशि माना जाता है।
राशियों के 108 अक्षर हैं, प्रत्येक अक्षरों को 12 राशियों में विभाजित करने पर प्रत्येक राशि में 9 अक्षर आते हैं, जिन्हें चरण कहा जाता है। इसी नामाक्षर के आधार पर जातक का नाम रखा जाता है। अब देखते हैं राशि के अनुसार कौन सा पेड़ लगाना चाहिए?

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
मेष राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और यह ग्रहों के मंत्रीमंडल में सेनापति माने जाते हैं, यह अग्नि तत्व की राशि होती है। अतः इस राशि वालों को अग्नि तत्व से संबंधित पेड़-पौधे लगाने चाहिए। मेष राशि वाले आंवला, आम, अनार, नीम, बरगद, व गुड़हल आदि में से कोई एक या अनेक पेड़ पौधे लगा सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, और जातक के जीवन में खुशहाली आती है।


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
वृषभ राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

वृषभ राशि के स्वामी सभी प्रकार की भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी शुक्र हैं। यह ग्रहों के मंत्रीमंडल में मंत्री के पद पर आसीन हैं। यह पृथ्वी तत्व की राशि है। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के फल फूल वाले पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इनमें गूलर, अशोक, पलास, चमेली, मोगरा, जामुन आदि में से कोई एक या अनेक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इससे कुण्डली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और जातक के जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं का अभाव नहीं रहता।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
मिथुन राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन्हें ग्रहों के मंत्रीमंडल में राजकुमार का पद प्राप्त है। यह वायु तत्व की राशि है। बुध का प्रसन्न करने के लिए सूरजमुखी, तुलसी, आम, कटहल, अंगूर, बेल, गुलाब आदि में से कोई एक या अनेक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। यह शरीर के त्रिदोष वात, पित, कफ को दूर करते हैं और जीवन में धन व सौभाग्य लाकर बुध को अनुकूल करते हैं।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
कर्क राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। इन्हें ग्रहों के मंत्रीमण्डल में राजा (रानी) का पद प्राप्त है। यह राशि जल तत्व की राशि है। इस राशि वालों को चंदन, हरसिंगार, तुलसी, नीम, पीपल, आंवला आदि में से कोई एक या अनेक पेड़-पौधे लगाना लाभकारी होता है। छोटे पौधों की बात करें तो मोगरा, चांदनी, गेंदा, गुलाब आदि में से कोई भी पौधा लगा सकते हैं। इससे राशि के ग्रह चन्द्रमा बलवान होते हैं तथा चन्द्रमा मन व शरीर को मानसिक व शारीरिक रूप से सबल बनाते हैं।


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
सिंह राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

सिंह राशि के स्वामी सूर्य भगवान हैं इन्हें ग्रहों के मंत्रीमण्डल में राजा का स्थान प्राप्त है। यह अग्नि तत्व की राशि है। ये समस्त संसार को जीवन प्रदान करने वाले हैं। इस राशि के जातक को जामुन, बरगद, लाल गेंदा, नीम, गुड़हल, पलास, पाकड़ आदि के पेड़-पौधों में से एक पौधा या अनेक पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होते हैं जो जातक के जीवन में नयी उमंग, वृद्धि, सुख, सौभाग्य लेकर आते हैं।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
कन्या राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ग्रहोें के मंत्रीमण्डल में इन्हें राजकुमार की पदवीं दी गयी है। यह पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक को गुलाब, कटहल, अंगूर, बांस, शीशम, चमेली, ढाक आदि में से एक या अनेक पेड़ लगाने चाहिए। इस प्रकार पेड़ लगाने से कुण्डली में बुध ग्रह बलवान होते हैं। जो प्रसन्न होकर जातक के जीवन में धन, सौभाग्य, बुद्धिमत्ता लाते हैं, व्यवसाय में उन्नति कराते हैं, तथा वात संबंधी रोगों को नष्ट करते हैं।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
तुला राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

तुला राशि के स्वामी सभी प्रकार की भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह हैं। इनके बारे में कहा जाता है ‘‘दैत्यानां परमं गुरूम....’’ अर्थात ये असुरों के गुरू  कहलाते हैं। यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के जातकों को चमेली, नींबू, गूलर, अर्जुन, लौंग व शीशम आदि में से एक या अनेक पेड़ लगाने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाऐं प्राप्त होती हैं। सुन्दर पत्नि की प्राप्ति होती है।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
वृश्चिक राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए? वृश्चिक राशि का पौधा कौन सा है?

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ग्रहों के मंत्रीमण्डल में इन्हें सेनापति का पद प्राप्त है। यह जल तत्व की राशि है। इन्हें ‘‘धरणीगर्भ सम्भूत....'' यानि पृथ्वी का पुत्र कहा जाता है। इस राशि के जातकों को बांस, गन्ना, लाल गुलाब, लाल चंदन, तुलसी, नीम आदि के एक या अनेक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से जातक की जन्मकुण्डली में मंगल मजबूत होते हैं, यदि जातक पर मांगलिक का प्रभाव है तो उसका भी प्रभाव भी कम होता है। सम्मान, प्रशंसा व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करते हैं।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
धनु राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

धनु राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति ग्रह हैं। ग्रहों के मंत्रीमण्डल में ये मंत्री के पद को सुशोभित करते हैं। इन्हें ‘‘देवानां च ऋषीणां.....’’ देवताओं का गुरू माना जाता है। यह अग्नि तत्व की राशि कहलाती है। इस राशि के व्यक्तियों को शीशम, कदम्ब, बरगद, पपीता, पीला चंदन, कटहल, पीपल आदि के पेड़-पौधों में से एक या अनेक पेड़ लगाने चाहिए। ऐसा करने से गुरू मजबूत होते हैं और अपनी शुभता में वृद्धि करते हैं। जीवन में देवत्व का उदय होता है और मन भौतिकता की क्षणभंगुरता से दूर होता है।


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
मकर राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। यह राशि पृथ्वी तत्व की राशि कहलाती है। ये ‘‘रविपुत्र यमाग्रजम...’’ अर्थात सुर्य के पुत्र हैं। ग्रहों के मंत्रीमंडल में ये एक सैनिक या सेवक की भूमिका निभाते हैं। कुंडली में शनि के बुरे प्रभावों को समाप्त करने के लिए शमी का पेड़ सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, इस वृक्ष को तुलसी की तरह गमले में लगाकर शनिवार के दिन या नित्य इसकी पूजा करनी चाहिए। अन्य वृक्ष पीपल, अमरूद, सतावर, बेल, बबूल, आम आदि हैं इन्हें भी लगाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कुंडली में शनि की ढैया या साढे साती के प्रभाव को कम करने के लिए शमी के वृक्ष के साथ इन पेड़ों को भी लगाया जा सकता है।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
कुंभ राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए? 
कुंभ राशि का पेड़ कौन सा है?

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ग्रह हैं इन्हें न्याय का  देवता भी कहा जाता है। यह राशि वायु तत्व की राशि कहलाती है। शनि की शुभता प्राप्त करने के लिए उपरोक्त मकर राशि के वृक्षों के साथ-साथ कदंब व कमल के वृक्ष व पौधे लगाने चाहिए। घर के आंगन में तुलसा जी के साथ शमी का पेड़ लगाये और इनके सामने नित्य दीया जलाने से जातक की धन, प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होती है और शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/plants-trees-according-zodiac.html
मीन राशि वाले को कौन सा पौधा लगाना चाहिए? मीन राशि का पेड़ कौन सा है?

मीन राशि के स्वामी भी गुरू बृहस्पति ग्रह हैं। ग्रहों के मंत्रीमण्डल में ये मंत्री के पद को सुशोभित करते हैं। इन्हें देवताओं का गुरू भी माना जाता है। यह राशि जल तत्व की राशि है। इस राशि वाले व्यक्तियों को पीपल, केले का पेड़, अमरूद, तुलसा जी, व पीले रंग के फूल वाले पेड़ लगाने चाहिए। ऐसा करने से जातक की जन्मकुण्डली में गुरू ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ये वृक्ष मीन राशि के जातक को कफ से संबंधित रोग जैसे नजला, जुकाम, खांसी आदि से भी राहत दिलाते हैं साथ ही ये जातक को गुरू ग्रह से संबंधित लाभ प्रदान कराते हैं।

साथियों इस प्रकार आप अपनी राशि अनुसार पेड-पौधे लगाकर जीवन में तरक्की, सुख, वैभव, स्वास्थ्य आदि लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

तो आपको ये आलेख कैसा लगा कमैंटस करके बताना न भूलें, अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।

प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, वास्तुविद्, एस्ट्रोलोजर   
sanjay.garg2008@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!