ये पेड़-पौधे धन-भाग्य-समृद्धि को चुम्बक की तरह खींचते हैं!


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
पेड़-पोधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि पेड़-पौधे जहरीली गैस कार्बनडाइ आक्साइड को ग्रहण करके जीवनदायनी आक्सीजन गैस निकालते हैं, यदि हमें आक्सीजन नहीं मिलेगी तो हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पौधे जहां आक्सीजन तो छोड़ते ही हैं, साथ ही किसी घर या स्थान विशेष में शांति, खुशहाली, स्थिरता, सकारात्मकता का वातावरण बनाते हैं। इसी लिए ज्योतिष और वास्तु में ना केवल हर ग्रह के लिए, बल्कि हर राशि व हर नक्षत्र के लिए भी एक पेड़ या पौधे की खोज की गयी थी, जिससे हम उस ग्रह, राशि व नक्षत्र विशेष के पेड़-पौधे लगाकर अपने प्रतिकूल ग्रहों के बुरे प्रभावों से बचें रह सकें। घर में पेड़-पौधे लगाने के लिए हमें अत्यंत सावधानी से उनका चयन करना चाहिए।


घर में किस दिशा में गार्डन बनाना चाहिए-

वास्तु शास्त्र के अनुसार-जो घर के पूर्व, उत्तर, पश्चिम, या ईशान दिशा में वाटिका बनाता है, वह सदा गायत्री से युक्त, दान देने वाला, यज्ञ करने वाला होता है।

घर के लिए 10 शुभ वृक्ष-

बरगद, अनार, गूलर, इमली, जामुन, बेल, पाकर, आंवले का पेड़ घर के लिए शुभ माने जाते हैं।
घर के अंदर कौन-कौन से वृक्ष-पौधे लगाने चाहिए- 
घर के अंदर कौन-कौन से वृक्ष-पौधे किस दिशा में लगाने चाहिए
घर के अंदर पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ लगाने से मनुष्य की कामना पूर्ति होती है।
घर की आग्नेय दिशा यानि दक्षिण-पूर्व में अनार का वृक्ष शुभ होता है।
घर की दक्षिण दिशा में गूलर का वृक्ष शुभ फल देने वाला माना जाता है।
घर की नैरूत दिशा यानि दक्षिण-पश्चिम में इमली का वृक्ष शुभ होता है।
घर की दक्षिण-नैरूत दिशा में में जामुन और कदंब का वृक्ष लगाना शुभ होता है।
घर की पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष लगाना शुभ होता हैं।
वायव्य दिशा यानि उत्तर पश्चिम में बेल वृक्ष शुभदायक होता है।
उत्तर दिशा में पाकर का वृक्ष शुभफल देने वाला होता है।
घर की ईशान दिशा यनि उत्तर पूर्व में आंवले का पेड़ अत्यंत शुभफल देने वाला होता है।


घर के बाहर कौन-कौन से वृक्ष-पौधे लगाने चाहिए- घर के बाहर 10 शुभ वृक्ष-

घर के बाहर अशोक, पुन्नाग, मौलसिरी, शमी, चम्पा, अर्जुन, कटहल, केतकी, चमेली, पाटल, नारियल, महुआ, वट, बकुल, शाल आदि के पेड़ लगाने या होने शुभ माने जाते हैं।

घर के बाहर कौन-कौन से वृक्ष-पौधे नहीं लगाने चाहिए-घर के लिए 10 अशुभ वृक्ष-

घर के बाहर गूलर, आम, नीम, बहेड़ा, पीपल, कपित्थ, बेर, निर्गुण्डी, इमली, कदम्ब, केला, नींबू, अनार, खजूर, बेल आदि के वृक्ष घर के पास लगाने या होने अच्छे नहीं माने जाते हैं। 

घर के बाहर अशुभ वृक्ष हों तो क्या करें-

यदि घर के पास अशुभ वृक्ष हों और उनको काटने में कठिनाई हो रही हो तो उस अशुभ वृक्ष के पास शुभ फल देने वाले वृक्ष को लगा देना चाहिए, इससे अशुभ वृक्ष का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। यदि घर के बाहर पीपल का पेड़ है तो उसकी सेवा-पूजा करनी चाहिए।

घर के लिए शुभ पौधे-

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Tulsaji Plant
1-तुलसा जी का पौधा- तुलसा जी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, यह वायुमण्डल को शुद्ध करता है, इसमें लक्ष्मी जी का वास माना जाता है इसे घर के पूर्व में या फिर ईशान (उत्तर-पूर्व) में लगाना चाहिए, तुलसा जी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Crassula Plant
2-क्रसुला का पौधा-इसे जेड प्लांट, या लकी प्लांट भी कहा जाता है। यह
धन का प्रतीक माना जाता है, फेंगशुई के अनुसार इस पौधे में धन को आकर्षित करने की शक्ति होती है।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Money Plant
3-मनी प्लांट-मनी प्लांट की हरी पत्तियां धन व भाग्य को घर के अंदर लाती हैं, ये एक बेल के आकार का पौधा होता है, इस पौधे का सही लाभ प्राप्त करने के लिए इसे घर के दक्षिण-पूर्व यानि आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।

4-रबड़ प्लांट-रबर का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है,
https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Rubber Plant

व्यवसाय में सफल होने की संभावनाएं बनती हैं, इसे घर के दक्षिण-पूर्व यानि आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Bamboo Plant
5-लकी बैंबू ट्री-लकी बैंबू पौधे को तने की जोड़ी में रखा जाता है यह पाॅजेटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यदि आप अपने घर में सौभाग्य और खुशहाली लाना चाहते हैं तो बैंबू ट्री को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।

6-एलोवेरा-यह सदाबहार औषधीय पौधा है, हिन्दी में इसे घीग्वार, ग्वारपाठा, आदि नामों से भी 
https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Alo vera Plant
पुकारते हैं। यह हवा को भी शुद्ध करता है। इस पौधे में बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। इस पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर के सभी सदस्यों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।
 
https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Aprajita Plant
7-अपराजिता की बेल-अपराजिता एक बारहमासी बेल है, ग्रहों में यह गुरू ग्रह का प्रतिनिधित्व भी करती है, इसे घर में लगाने से व इसकी देखभाल करने से गुरू हम पर प्रसन्न होते हैं। हिन्दी में इसे गोकर्णी भी कहा जाता है, क्योंकि इसके फूल का आकार गौ के कान जैसा होता है। इसके सफेद व नीले रंग के फूल भगवान विष्णु व शिव को बहुत प्रिय हैं, इसे घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर लगाना अच्छा माना जाता है।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Shami Plant
8-शमी को पौधा-शमी भी एक औषधीय पौधा है। घर में शमी को पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है यह पौधा घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है। शमी का पौधा शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व भी करता है। शमी को शिवलिंग पर चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। तुलसा जी के पौधे की तरह शमी के पौधे की भी पूजा की जाती है। शमी का पेड़ घर की दक्षिण या पूर्व दिशा मे लगाना चाहिए। एक और मान्यता है कि शमी और तुलसा जी का पौधा एक साथ लगाना या एक साथ रखना अत्यंत शुभ होता है।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Snake Plant
9-स्नेक प्लांट-सांप की त्वचा के समान दिखने के कारण इसे स्नेक प्लांट के नाम से जाना जाता है। इस पौधे को बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। यह घर के हानिकारक विषाक्त पदार्थों को समाप्त करके हवा को शुद्ध करता है। वास्तु के अनुसार, स्नेक प्लांट पूर्व, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा, धन सौभाग्य, और समृद्धि प्राप्त होती है।


https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/vastu-plants-for-home-in-hindi.html
Spider Plant
10-स्पाइडर प्लांट-यह पौधा हवा में घुले विषेले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। वास्तु के अनुसार इसे घर के पूर्व या उत्तर कोने में लगाया जाता है। इस पौधे से आर्थिक समृद्धि और विकास को घर के अंदर लाने में तो मदद मिलती ही है साथ ही यह अनिद्रा, उच्च रक्तचाप और अवसाद को मिटाने में भी सहायक होता है। कुछ वास्तु दोषों को दूर करने के लिए भी यह लाभकारी माना जाता है।


घर के लिए अन्य शुभ पौधे-

हाइडेंजिया, पेओनी, गुलदाउदी, आर्किड, एजेलिया, कमल, गुलाब, अश्वगंधा, गेंदे के फूल आदि घर के लिए शुभ पौधे हैं। 
घर की चाहरदीवारी या प्रवेश द्वार पर केला, चमेली, चम्पा, आदि सुगन्धित व सुन्दर दिखने वाले पौधे अत्यंत शुभ हैं। इसके अलावा घर में अनार, नारियल, अंगूर की बेल, चन्दन, जूही, मोगरा, रातरानी, दालचीनी, केसर, केतकी, बच, मालती आदि की बेल व पेड़ लगाना शुभ होता है।

वास्तु के अनुसार कौन से पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए-

1-वास्तु के अनुसार दूध वाले, कांटों वाले, रस बहाने वाले (कैक्टस), मांसाहारी पक्षियों से दूषित पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। शास्त्र कहते हैं कि कांटों वाले पौधे शत्रु का भय देने वाले, दूध वाले पौधे धन का नाश करने वाले होते हैं।

2-कोई पौधा खराब हो गया हो उसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार पौधे घर में कहां व किस प्रकार लगाने चाहिए-

1-ईशान दिशा यानि उत्तर पूर्व के कोने में बड़े पेड़ नहीं लगाने चाहिए, उत्तर दिशा छोटे-पौधे लगाये जा सकते हैं। बड़े पेड़ों को दक्षिण से आग्नेय (दक्षिण पूर्व) तक व पश्चिम नैरूत से वायव्य (उत्तर पश्चिम) दिशा तक लगा सकते हैं।

2-पौधे इस प्रकार लगाने चाहिए कि वे घर में आने वाली सूर्य की किरणों को न रोक सकें।

3-घर के बीचो बीच किसी भी प्रकार का वृक्ष लगाना पूरी तरह वर्जित है।

4-मन्दिर से लाए गये पौधे, चुराये गये पौधे या ऐसे व्यक्ति द्वारा दिये गये पौधे जिसे आप पसन्द नहीं करते अपने घर में नहीं लगाने चाहिए।

5-पीपल का पेड़ घर से पश्चिम में हो तो शुभ होता है।

6-पीले फूल वाले पौधे भी घर में अच्छे नहीं माने जाते हैं।

7-नारियल का पेड़ दक्षिण-पश्चिम में लगा सकते हैं। 

8-पेड़-पौधे इस प्रकार लगाने चाहिए कि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनकी छाया घर पर न पड़े।

9-यदि किसी अशुभ वृक्ष को काटना चाहते हैं तो पहले उसकी चंदन, रोली, मोली, चावल आदि से उसकी पूजा करके ही उसे काटना चाहिए।

आपके द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर-

सबसे भाग्य शाली पौधा कौन सा है? घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधा कौना सा है-

वास्तु के अनुसार सबसे भाग्यशाली पौधा तुलसा जी का है, अन्य  भाग्यशाली पौधों में अपराजिता की बेल, क्रसुला प्लांट, स्नेक प्लांट व मनीप्लांट शामिल हो सकते हैं।

सबसे लकी पौधा कौन सा है?

वास्तु के अनुसार सबसे लकी पौधा तुलसा जी का है, अन्य अत्यंत लकी पौधों में अपराजिता की बेल, क्रसुला प्लांट, स्नेक प्लांट व मनीप्लांट शामिल हो सकते हैं।

धन देने वाला पौधा कौन सा है?

वास्तु के अनुसार सबसे तुलसी, मनीप्लांट व क्रसुला का पौधा घर में सबसे ज्यादा सुख, समृद्धि देने वाला माना जाता है।

किचिन में कौन से पौधे लगाने चाहिए?

वास्तु के अनुसार एलोवेरा का पौधा किचिन में लगाने के लिए शुभ माना जाता है।

मुख्य द्वार के सामने कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

वास्तु के अनुसार पीस लिली को पौधा घर के मुख्य दरवाजे के सामने लगाने के लिए शुभ माना जाता है।

मेन गेट पर कौन सा पौधा-पेड़ लगाना चाहिए?

वास्तु के अनुसार अनार व शमी का पौधा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है।

कुबेर जी का पौधा कौन सा है?

वास्तु के अनुसार क्रासुला का पौधा कुबेर जी का प्रिय पौधा माना जाता है।

गृह लक्ष्मी का पौधा कौन सा होता है?

वास्तु के अनुसार हरसिंगार के पौधे को गृहलक्ष्मी का पौधा माना जाता है।

चमत्कारी पेड़ कौन सा है?

वास्तु के अनुसार कदम्ब के पौधे को चमत्कारी पौधा माना जाता है क्योंकि इसमें काफी सारे औषयीय गुण होता हैं।

कौन सी पौधा घर में लगाने से बरकत आती है?

वास्तु के अनुसार हरसिंगार, तुलसा जी को पौधा घर में लगाने से बरकत आती है।

तो साथियों आपको ये आलेख कैसा लगा कमैंटस करके बताना न भूलें, अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, वास्तुविद्, एस्ट्रोलोजर   
sanjay.garg2008@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!