ऐसी स्त्रियां लक्ष्मी का रूप नहीं मानी जाती। How to Keep Money in Home

https://jyotesh.blogspot.com/2024/10/kaise-stri-ke-pass-paisa-nahin-hai.html
बहुत लोगों मुझ से सवाल करते रहते हैं कि
मेरे पास पैसा क्यों नहीं रूकता, या 
हाथ में पैसा नहीं रूकता क्या करें,
या वे चाहते हैं कि मै कोई ज्योतिष का पैसा खींचने का टोटका बताउं या फिर घर में पैसा आने का टोटका बताउं यदि ऐसा नहीं हो सकता तो फिर पैसा कमाने का आसान उपाय क्या है बताउं, कम से कम घर बैठे पैसे कमाने का उपाय तो बता ही दूं। उन्हीं का समर्पित मेरा ये आलेख है।

साथियों! धन की देवी मां लक्ष्मी हैं, वे नारी रूप में हैं इसलिए घरों की स्त्रियों को भी गृहलक्ष्मी माना जाता है, परन्तु शास्त्रों में लिखा है कि बहुत सी स्त्रियों के घर में धन नहीं टिकता ना ही लक्ष्मी का वास होता है, आईये अब पढ़ते हैं कि विभिन्न पुराणों और शास्त्रों के अनुसार वो कौन सी स्त्रियां हैं जिनके घर में धन नहीं रूकता या लक्ष्मी का वास नहीं होता या कहिये ऐसी स्त्रियां लक्ष्मी का रूप नहीं मानी जाती-


ऐसी स्त्रियां लक्ष्मी का रूप नहीं मानी जाती-वो कौन सी स्त्रियां हैं जिनके घर में धन नहीं रूकता-


-जो स्त्री गंदी रहती है, पाप कार्यों में लिप्त होती है, पर पुरूष में मन लगाती है, जो बात करते-करते अपनी एक आंख दबाती है, जिसका स्वभाव दूषित होता है, ऐसी स्त्रियों के घर लक्ष्मी का वास नहीं होता।

-जो स्त्रियां अपना घर छोड़कर दूसरों के घरों में भटकती रहती है, जो चुगली करती रहती हैं, जिनके विचार उत्तम नहीं होते ऐसी स्त्रियों के घर लक्ष्मी का स्थायी निवास नहीं होता। धन विहिन स्त्रियों के ये लक्षण महात्मा चाणक्य ने भी बताये हैं।

-जो महिला अपने घर को गन्दा रखती है, नित्य साफ नहीं करती, अपने घर को सजा कर नहीं रखती, स्वयं भी गन्दी रहती है उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता ये शास्त्र वचन है।

-जो स्त्री निर्दयी होती है, दूसरों की चुगली करके दूसरोें के घरों में झगड़ा कराके जिसको खुशी मिलती है ऐसी स्त्री के घर में भी लक्ष्मी का वास नहीं होता।

-जो स्त्री अपने घर में पूजा का स्थान नहीं रखती, देवताओं के सामने आरती, धूप नहीं करती उसके घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता।


-जो स्त्री अपने गुरू से छल करती है, जो मन में अपने गुरू के प्रति अनादर का भाव रखती है, उसके घर में भी लक्ष्मी कभी नहीं रूकती।

-जो स्त्री भोजन बनाते समय खाती है, बहुत अधिक भोजन करती है, जो दूसरों को झूठा भोजन परोसती है, ऐसी स्त्री के घर में भी लक्ष्मी का वास नहीं होता।

-जो स्त्री दिन में सोती रहती है। अपने माता-पिता, सास-ससुर का निरादर करती है उसके घर में भी लक्ष्मी नहीं रहती है।

-जो स्त्री स्वयं को सजा-संवार कर नहीं रखती, ना ही नित्य नहाती है ऐसी स्त्री के घर में भी लक्ष्मी का वास नहीं होता।

-जिस स्त्री के मन में ममत्व का भाव नहीं होता अपने बच्चों से प्रेम का भाव प्रगट नहीं करती उन्हें हरदम मारती पिटती रहती है, ऐसी स्त्री के घर में भी लक्ष्मी का वास नहीं होता।


-जो स्त्री अपने पति का आदर नहीं करती बात-बात पर उससे बिना कारण झगड़ती रहती है, घर में क्लेश का वातावरण बनाये रखती है ऐसी स्त्री भी गृह लक्ष्मी कहलाने योग्य नहीं होती।

तो साथियों आपको ये आलेख कैसा लगा कमैंटस करके बताना न भूलें, अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, वास्तुविद्, एस्ट्रोलोजर   मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.) 
sanjay.garg2008@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!