वास्तु के अनुसार हैंडपम्प-सबमर्सिबल?

वास्तु व हैंडपम्प-सबमर्सिबल
वास्तु  हैंडपम्प-सबमर्सिबल
जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। वास्तु के पांच तत्वों में से जल तत्व एक महत्वपूर्ण तत्व है। अतः इसके लिये घर या व्यावसायिक संस्थान में इस प्रकार व्यवस्था करनी चाहिये, जिससे ना तो जल की बर्बादी हो और साथ ही पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति होती रहे। जल जीवन के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जल को केवल बचाया जा सकता है बनाया नहीं जा सकता। प्रस्तुत हैं हैैंडपम्प-सबमर्सिबल के लिये कुछ महत्वपूर्ण वास्तु जानकारियां-

1-किसी भी घर या व्यावसायिक संस्थान में ईशान (NE) में हैंडपम्प, सबमर्सिबल, भूमिगत टैंक बनाना सबसे अधिक लाभकारी होता है।
 
2-उत्तरी ईशान (N-NE) या पूर्वी ईशान (E-NE) में कुंआ, भूमिगत टैंक हो तो सुख सम्पन्नता, वंश वृद्धि व प्रसिद्धि देता है।  लेखक-संजय कुमार गर्ग  sanjay.garg2008@gmail.com (All rights reserved.)

3-हैंडपम्प, सबमर्सिबल, भूमिगत टैंक घर की चारदीवारी के अन्दर ईशान में ही होना चाहिये।
 
4-यदि घर के ईशान (NE) में हैंडपम्प, सबमर्सिबल, भूमिगत टैंक सम्भव न हो तो इसका निर्माण पूर्व (E) या उत्तर (N) में भी किया जा सकता है। यह ईशान दिशा का उचित विकल्प हो सकता है।

5-दक्षिण (S) में भूमिगत टैंक या गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) होने से घर की स्त्रियां अस्वस्थ रहती हैं यहां तक की उनकी अकाल मृत्यु तक हो सकती है।
 
  लेखक-संजय कुमार गर्ग  sanjay.garg2008@gmail.com (All rights reserved.)
6-पश्चिम (W) में कुंआ या गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) घर के पुरूषों को अस्वथ व रोगी बनाता है।

7-पूर्वी आग्नेय (E-SE) में भूमिगत पानी टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि)  बीमाारी, अग्नि भय, चोरी आदि का कारक हो सकता है।
 
8-दक्षिणी-आग्नेय (S-SE) में भूमिगत टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) घर की स्त्रियों को बीमारू, बुरे व्यसन एवं भय का शिकार बनाता है।
वास्तु व हैंडपम्प-सबमर्सिबल
वास्तु  हैंडपम्प-सबमर्सिबल
 9-दक्षिणी-नैरूत (S-SW) में भूमिगत टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) भी घर की स्त्रियों को रोगी, चरित्रहीन व कर्जदार बनाता है।
 
10-पश्चिम नैरूत (W-SW) में भूमिगत टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) घर के पुरूषों को रोगी व चरित्रहीन बनाता है।

11-पश्चिम-वायव्य (W-NW) व उत्तर-वायव्य (N-NW) में भूमिगत टैंक या गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) हो तो, मुकदमेंबाजी, चोरी, पागलपन, आदि का संकट घर के सदस्यों पर उत्पन्न हो सकता है।
 
12-घर के ब्रह्म स्थान (Centre) में गड्डा या भूमिगत टैंक घर के स्वामी की अकाल मृत्यु आदि का कारण बन सकता है।  लेखक-संजय कुमार गर्ग  sanjay.garg2008@gmail.com (All rights reserved.)
अंत में, मैं कहना चाहूंगा कि भूमिगत टैंक, समरसेबिल, हैंडपम्प को ईशान (NE) में लगाना सर्वश्रेष्ठ है, यदि इस दिशा में इनकी व्यवस्था न हो सके तो उ0 ईशान (N-NE), पू0 ईशान (E-NE) या उत्तर (N) में कर सकते हैं। यदि इन स्थानों पर भी पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती तो अंतिम विकल्प के रूप में पूर्व (E) दिशा का चयन कर सकते हैं। 

[पाठकगण! यदि उपरोक्त विषय पर कुछ पूछना चाहें तो कमेंटस कर सकते हैं, या मुझे मेल कर सकते हैं!]         
लेखक-संजय कुमार गर्ग  sanjay.garg2008@mail.com
 (चित्र गूगल-इमेज से साभार!)

14 टिप्‍पणियां :

  1. उत्तर
    1. पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद! आदरणीय दिगम्बर जी!

      हटाएं
  2. अंत में, मैं कहना चाहूंगा कि भूमिगत टैंक, समरसेबिल, हैंडपम्प को ईशान (NE) में लगाना सर्वश्रेष्ठ है, यदि इस दिशा में इनकी व्यवस्था न हो सके तो उ0 ईशान (N-NE), पू0 ईशान (E-NE) या उत्तर (N) में कर सकते हैं। यदि इन स्थानों पर भी पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती तो अंतिम विकल्प के रूप में पूर्व (E) दिशा का चयन कर सकते हैं। अभी तो नही लेकिन हाँ जल्दी ही मेरा भी कोई सवाल होगा इस विषय से सम्बंधित ! बढ़िया संजय गर्ग जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपके सवाल की प्रतीक्षा रहेगी! कमैंट्स के लिए धन्यवाद! आदरणीय योगी जी!

      हटाएं
  3. मै 7 वे मंझिल पर रहता हु. तो क्या मै ne nne ya north में हैंड पंप की तस्वीर लगाऊ तो वह पॉजिटिव रिझल्ट लाएगी ?

    जवाब देंहटाएं
  4. मै 7 वे मंझिल पर रहता हु . अगर मै NE NNE या NORTH में हैण्ड पंप की तस्वीर लगाऊ तो क्या वह पॉजिटिव रिझ्ल्ट्स लाएगी ?

    जवाब देंहटाएं
  5. Sir, north-west me submersible lagana sahi rhega kya... Mera jamin west facing hai. Or mere paas sirf option-north sest, southwest or west ka hi hai.

    जवाब देंहटाएं
  6. Namaskar Garg sahab,
    Mere ghar main borewll aur storage tank daksin paschim Disha main hai. Ghar main pareshani Bani rehti hai. Kripya kar upay bataye

    जवाब देंहटाएं
  7. Namaskar Garg sahab,
    Mere ghar main borewll aur storage tank daksin paschim Disha main hai. Ghar main pareshani Bani rehti hai. Kripya kar upay bataye

    जवाब देंहटाएं
  8. Namaskar Garg sahab,
    Mere ghar main borewll aur storage tank daksin paschim Disha main hai. Ghar main pareshani Bani rehti hai. Kripya kar upay bataye

    जवाब देंहटाएं
  9. Sri snajay kumar ji yadi submersible ghar ke bahar road per lagwa liyaa jaaye to kyaa theek rahega

    जवाब देंहटाएं
  10. Sir south east facing plot me gali me 3 ft door north east side me sumbursible sahi hai na

    जवाब देंहटाएं
  11. बेनामी2/20/2023

    Nice post Sir

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!