घर में शंख रखने के फायदे

घर में शंख रखने के फायदे

शंख कैसे तैयार होता है-

शंख समुद्र में पैदा होते हैं, इसके बनने से पहले इसमें एक समुद्री जीव घोंघा रहता है, जब बाद में वह अपने खोल का छोड़ देता है, (जैसे सांप अपनी केंचुली को छोड़ देता है) उसी से शंख तैयार होता है। कम वजन के कारण ये समुद्र में तैरते रहते हैं और तैरते हुए समुद्र के किनारे आ जाते हैं। वहीं से इनको ले लिया जाता है और इनकी विशेषताओं के आधार पर इनको बाजार में बेच दिया जाता है। 

शंख कहां पाए जाते हैं-

शंख ज्यादातर मालदीव, श्रीलंका, कैलास मानसरोवर, निकोबार द्वीप समूह, कोरोमंडल, अरब सागर, हिन्द महासागर, में पाये जाते हैं, इन्हीं कुछ द्वीपों में कुछ दुर्लभ प्रकार के शंख प्राप्त होते हैं।


कितने प्रकार के होते हैं शंख-

हिन्दू परंपरा में अनेक प्रकार के शंखों का वर्णन मिलता है परन्तु उनमें से 10 प्रकार के शंखों को बेहद पवित्र व शुभ माना जाता है। इन शंखों में गणेश शंख, अन्नूर्ण शंख, विष्णु शंख, कामधेनु शंख, ऐरावत शंख, मणिपुष्पक शंख, देवदत्त शंख, दक्षिणावर्ती शंख, वामावर्ती शंख आदि हैं।
पूजा के लिए मुख्यत दक्षिणावर्ती ओर वामावर्ती शंखों का प्रयोग किया जाता है। वामावर्ती शंख का घेरा वाम यानि बाई ओर होता है, वहीं दक्षिणवर्ती शंख का घेरा दाई साइड में होता है। पूजा में अधिकतर वामावर्ती शंख का प्रयोग किया जाता है।

घर में शंख रखने के फायदे-

अथर्ववेद के चौथे खंड में ‘‘शंखमणि सूक्त’’ के अंतर्गत शंख की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। आइये शंख रखने के लाभों के बारे में-

1-भगवान शिव का रूद्र्राभिषेक शंख से करने का विशेष महत्व होता है, इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

2-शंख में जल भरकर सूर्य को अघ्र्य देने से सूर्य भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं ऐसा शास्त्रों में वर्णित है।


3-जिस स्थान पर शंख की नित्य ध्वनि होती है उस स्थान से अनेक प्रकार के अनिष्टों तथा सूक्ष्म जीवाणुओं का विनाश हो जाता है।

4-धार्मिक अनुष्ठानों व विवाह आदि में शंख बजाना अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि शंख अनिष्टों का नाश करने वाला भी होता है।

5-कहां जाता है शंख का घर में रखने मात्र से निर्धनता और दरिद्रता का नाश हो जाता है।

6-शंख की ध्वनि भूत-प्रेत आदि बुरी शक्तियों को घर से दूर रखती है। साथ ही राक्षसी प्रवृति रखने वालों को भी दूर करती है इसी लिए युद्ध शुरू करने से पहले महाभारत में शंख की ध्वनि की जाती थी।


घर में शंख रखने के फायदे

घर में शंख रखने के नुकसान-

घर में शंख रखने से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि लाभ ही होता है बशर्ते उसे सही से रखा जाये।

शंख रखने का सही तरीका क्या है? / घर में शंख रखने के नियम-

घर में शंख रखने के कुछ नियम भी हैं इनका ध्यान रखना चाहिए, शंख को उत्तर, पूर्व या फिर ईशान कोण में ही रखना चाहिए। शंख का मुँह हमेशा ऊपर की ओर करके रखना चाहिए, इससे लाभ होता है कि शंख से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा पूरे स्थान में फैल जाती है, शंख हमेशा पूजा घर में ही रखें, शंख को सीधा जमीन पर न रखें, इसे लाल या पीले कपड़े में लपेट कर रखना चाहिए। साथ ही इसे शिवलिंग या शिव जी की मूर्ति के पास नहीं रखना चाहिए। शंख को भगवान विष्णु, लक्ष्मी व बालगोपाल जी के दाहिनी ओर रख सकते हैं।

शंख में पानी भरकर रखने से क्या होता है-

शंख में जल भरकर नहीं रखना चाहिए, केवल पूजा करते समय इसमें जल भर सकते हैं और पूजा के बाद इस जल को सब पर व सारे घर में छिड़क देना चाहिए।  इससे शारीरिक व मानसिक विकार दूर होते हैं तथा घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शंख में जल भरकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने से पापों का नाश होता है। 


शंख कब खरीदना चाहिए-

यदि नया शंख खरीदना है तो इसे शिवरात्रि या नवरात्रि पर ही खरीदना चाहिए। जब नया शंख खरीदें तो इससे गंगाजल से स्वच्छ करके इस पर स्वास्तिक बनाना चाहिए।

तो आपको ये आलेख कैसा लगा कमैंटस करके बताना न भूले, अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार जयहिन्द।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, वास्तुविद्, एस्ट्रोलोजर   

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुमूल्य है!