totke लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
totke लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कर्ज मुक्ति के सरल और प्रभावशाली उपाय!


कहा गया है "कर्ज और मर्ज को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए", ये दोनों कब बढ़ जाये इसका पता हीं नहीं चलता। अतः यदि किसी से कर्ज लिया जाये तो उतना ही लिया जाये कि जितना वापस किया जा सके, और उसे धीरे-धीरे चुकाने का प्रयास करते रहना चाहिए। कभी-कभी कर्ज इतना बढ़ जाता है कि उसे चुकाना बहुत मुश्किल हो जाता है, उसे चुकाने के ईमानदारी से प्रयास तो करते रहना ही चाहिए, साथ ही मैं आपको ऐसे टोटके या उपाय बता रहा हूं जो आपके कर्ज चुकाने में आपकी सहायता करेंगे।

कर्ज मुक्ति के सरल और प्रभावशाली उपाय!-


1-यदि आपको कभी कर्ज लेना पड़े तो हमेशा ध्यान रखें कि कर्ज कभी भी मंगलवार के दिन न लें, इस दिन लिया गया कर्ज बहुत मुश्किल से उतरता है या फिर उतरता हीं नहीं है, इस दिन जो भी कर्ज लिये जाते हैं उनमें से 90 प्रतिशत हमारे लिये मर्ज या रोग बन जाते हैं। क्यों बन जाते हैं यह ज्योतिष का प्रश्न है मैं इसकी ज्यादा गहराई में नहीं जाउंगा। बस इतना ध्यान रखें कर्ज कभी भी मंगलवार के दिन न लें, कर्ज हमेशा केवल शनिवार के दिन ही लेना चाहिए।

2-सफाई करना अच्छी बात है लेकिन कभी अपने घर या दुकान में शाम के समय झाडू नहीं लगानी चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो आप की धन-सम्पत्ति घटने लगती हैं और आप कर्जदार होते चले जाते हैं।



3-शास्त्रों में वर्णित है कि शाम के समय सोने से गरीबी बढ़ती है और कर्जा लेने की नौबत आ जाती है, अतः शाम के समय बीमारी आदि की दशा को छोड़कर कभी सोना नहीं चाहिए।

4-बताया जाता है कि शाम के समय तुलसा जी के पत्तों को तोड़ने से दरिद्रता आती है, अतः यदि आप पूजा या चाय इत्यादि में डालने के लिए अपने घर या बाहर की किसी तुलसा जी को शाम के समय पत्ते तोड़़ते हैं तो आज से ही बन्द कर दीजिए। क्योंकि तुलसा जी को लक्ष्मी जी का भी प्रतीक माना जाता है।

5-शाम के समय किसी से पैसे ना तो उधार लेने चाहिए और ना किसी को पैसे उधार देने चाहिए। इससे आप पर कर्जा बढ़ता है और पैसे का प्रवाह घर से बाहर की ओर होता जाता है।


6-अपने घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए, घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए, दीवार के कोनों में अक्सर गन्दगी हो जाती है, उसे भी साफ करते रहना चाहिए।

7-शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के मन्दिर में झाड़ू दान देने से भी कर्ज से मुक्ति के रास्ते खुलते हैं, साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की संभावना बढ़ती है।

8-मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भी कर्ज में लाभ मिलता है।


9-चीटियों को चीनी मिलाकर आटा डालना चाहिए, जहां भी आपको चीटी या चीटों के बिल मिले वहीं पर ये मिश्रण डाल दें। कर्ज से राहत मिलने का एक सटीक प्रयोग है।

10-शुक्रवार को सवा पाव मूंग की दाल में गुड़ व घी मिलाकर गाय को खिलाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।


11-शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दिन छिपने के समय दीपक जलायें, और पीपल के हाथ जोड़ते हुए अपने मन ही मन अपनी समस्या बता दें, पांच-छः शनिवार बीतते ही तुम्हे इसका प्रभाव दिखायी देना प्रारम्भ हो जायेगा। जरूर आजमायें। परन्तु दीपक जलाने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें।

12-कर्ज मुक्ति के लिए हनुमान जी उपासना सबसे अच्छी बतायी गयी है, हनुमान मन्दिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने मन की बात हनुमान जी के सामने रख दें। जल्दी लाभ मिलता है।

नोट-उपरोक्त उपायों में से दो या तीन उपाय एक साथ किये जाने चाहिए, उन्हें 40 दिनों तक लगातार किया जाना चाहिए, यदि बीच में कोई दिन छूट जाये यानि नागा हो जाये तो पुनः 40 दिन उपाय किये जाने चाहिए। प्रति सप्ताह किये जाने वाले उपाय कम से कम ग्यारह सप्ताह किये जाने चाहिए, यदि कोई सप्ताह छूट जाये तो पुनः ग्यारह सप्ताह किये जाने चाहिए।

अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए, नमस्कार! जय हिन्द!
 
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद्   मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.) 
Image from Pixabay

ये लक्षण बताते हैं आप पर जादू-टोना किया गया है!

ये लक्षण बताते हैं आप पर जादू-टोना किया गया है!

कभी-कभी हमें अपने शरीर में, अपनी लाइफ में अजीब-अजीब से परिवर्तन दिखाई देते हैं, जैसे अचानक सारे काम बिगड़ने लगना, शरीर में ना पता लगने वाली कोई बिमारी होना, जिसे डाक्टर भी ठीक ना कर पा रहा हो, घर के आसपास अजीब-अजीब सी चीजें दिखाई देना, या फिर सपने में डरना आदि आदि। साथियों! यदि आपकी ये समस्याऐं चाह कर भी दूर ना हो रही हों तो हो सकता हैं आप पर किसी ने काले जादू या मूठ प्रयोग या किसी तांत्रिक प्रयोग से शापित कराया हो।

साथियों! उपरोक्त बताये गये लक्षण मेरे मनगढंत नहीं हैं बल्कि उन तांत्रिकों के आधार पर बता रहा हूं, जो इन साधनाओं के, इन तंत्र प्रयोगों के जानकार हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये प्रयोग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पश्चिम के देशों में भी ब्लैक मैजिक, वूडु आदि नामों से जाने जाते हैं व किये जाते हैं, अंतर केवल इतना हैं कि अलग-अलग देशों के अनुसार इनके नाम-तरीके बदल जाते हैं। इन प्रयोगों को कुछ लोग स्वयं करते हैं या फिर तांत्रिकों से पैसे देकर करवाते हैं। इन प्रयोगों को करवाने वाले आपके दुश्मन जो आपकी तरक्की सेे जलते हों, या फिर आपके कोई नजदीकी रिश्तेदार भी हो सकते हैं। आज में आपको ऐसे लक्षण बता रहा हूं जिन्हें देखकर कर आप अपने ऊपर या फिर किसी अन्य के ऊपर किये गये तांत्रिक प्रयोगों का पता लगा सकते हैं।

ये लक्षण बताते हैं आप पर जादू-टोना किया गया है!


1-यदि आपके कपड़े या अंडर गारमेन्टस अचानक गायब होने शुरू हो गये हों-

यदि आपके कपड़े विशेष रूप से अंडरगारमेन्टस अचानक से गायब हो रहे हों या फिर आपके कपड़े का कोई हिस्सा कटा हुआ हो, तो हो सकता है कि ये आपके किसी दुश्मन ने तांत्रिक प्रयोग के लिए आपके घर से चुराये हों, क्योंकि आपके कपड़ों से ही आप पर सबसे शक्तिशाली तांत्रिक प्रयोग किया जा सकता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

2-घर के आसपास कुछ अजीब सी चीजें मिलना-

यदि आपके घर के बाहर आटा, सिंदूर, बुझे हुये दीपक, मिर्च आदि मिले तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, हो सकता है कोई आप पर या आपके परिवार पर काला जादू का प्रयोग कर रहा है।

ये लक्षण बताते हैं आप पर जादू-टोना किया गया है!

3-शरीर में अचानक से दर्द होना और फिर बन्द हो जाना-

काले जादू या वूडु के द्वारा किसी व्यक्ति को शारीरिक रूप से व मानसिक रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। जिस पर यह प्रयोग होता है उसे अचानक से तेज दर्द हो जाता है और अचानक ठीक हो जाता है। डाक्टर भी इस दर्द के कारण का पता नहीं लगा पाते। यदि आप को या आपके किसी परिचित को इस तरह से अचानक दर्द होता है और स्वयं ठीक होता रहता हों, तो हो सकता है यह काले जादू का प्रयोग हो।

4-आपके पालतू डाॅग या कैट का बदला हुआ व्यवहार-

यदि आपके पालतू डाॅग या कैट का व्यवहार आपको देख कर अचानक बदल जाये और वह अजीब सा व्यवहार करने लगे तो हो सकता है आप पर काले जादू का प्रयोग किया गया हो। क्योंकि जानवरों में बुरी शक्तियों को देखने की क्षमता होती है, यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो सावधान हो जाइये।

5-ताबीज या धागों का अपने आप अचानक टूट जाना-

यदि किसी पर काले जादू का प्रयोग होता है तो उसको सुरक्षा देने वाले ताबीज या धागे अचानक से टूट सकते हैं, यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो फिर आपको संभल जाना चाहिए।

6-घर में अजीब-अजीब सी चीजें नजर आना-

यदि आपको घर क अंदर कुछ अजीब सी लिखावट दिखाई दे, बालों का गुच्छा जो आपके घर के सदस्य का ना हो आदि ऐसी अजीब चीजें दिखाई देने लगे तो आपको इन चीजों को रखने वाले का पता करने का प्रयास करना चाहिए और सावधान हो जाना चाहिए।

7-यदि आपको हमेशा अपने साथ किसी के होने का अहसास हो-

यदि आपको अपने साथ हमेशा किसी के होने का अहसास हो, यदि आपको एकान्त में लगता हो कि कोई मेरे साथ चल रहा है तो भी आपको समझ जाना चाहिए कि आप पर कुछ बुरा कराया गया है।

8-फोटो का गायब होना-

यदि आपके घर में रखी गयी आपकी या घर के किसी सदस्य की फोटो अचानक ना मिले तो हो सकता है उन्हें आपके किसी बुरा चाहने वाले ने गायब की हों और उन फोटो पर तांत्रिक प्रयोग करने के लिए किसी तांत्रिक को दे दी हो।

9-रात में डरावने सपने दिखाई देना-

यदि आपको रात में अचानक डरावने सपनें दिखाई देने प्रारम्भ हो जाये और वे लगातार दिखाई देते रहे तो  भी आपको संभल जाना चाहिए, ये आप पर कोई तांत्रिक प्रयोग हो सकता है।

10-स्वयं के व्यवहार को ही नहीं समझ पाना-

आप अपने बिहेव में कोई परिवर्तन महसूस करते हैं जैसे अचानक गुस्सा हो जाना, अचानक बहुत ज्यादा खुश होना, या फिर अचानक रोने लगना आदि आदि। तो हो सकता है आप पर कोई तांत्रिक प्रयोग कराया गया हों और वो तांत्रिक आपको मानसिक रूप से नियंत्रित कर रहा हो।

साथियों! ये लक्षण बताते हैं आप पर जादू-टोना किया गया है या कोई तांत्रिक प्रयोग किया गया है। अब इन तांत्रिक प्रयोगों से कैसे बचें इस पर भी मैं जल्दी ही एक अन्य आलेख लेकर आउंगा, जब तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए, नमस्कार, जय हिन्द!

प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद् 
sanjay.garg2008@gmail.com मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.) 
Image from Pixabay
 

लम्बी बीमारी से बचने के आजमायें हुए टोटके/उपाय


साथियों! टोटके का नाम सुनकर कुछ बुद्धिजीवी नांक-भौं सिकोड़ते हैं, और इन्हें अन्धविश्वास मानते हैं, हो सकता है ये उनकी नजर में हो, परन्तु मेरे विचार उनसे भिन्न हैं। वेद उक्ति है विश्वासो फलदायकः अर्थात विश्वास से ही फल की प्राप्ति होती है। वो हमारे माता-पिता हैं वो ईश्वर हैं केवल विश्वास ही है अन्यथा हमें क्या पता माता-पिता और ईश्वर का?? अतः विश्वासो वाली उक्ति पर ही विश्वास करके यदि आप ये उपाय करेंगे तो सफलता अवश्य मिलती है, अन्यथा कुछ नहीं है। 
 
 

लम्बी बीमारी से बचने के आजमायें हुए टोटके/उपाय

 
नीचे दिये गये उपायों को करने से पहले इस लेख के अंत में दी गयी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं ये तो ये टोटके केवल टोटके ही रह जायेंगे इनका कोई प्रभाव नहीं पडे़गा।
 
1-अपने परिवार के सदस्यों की तुलना में कुछ अधिक मीठे पराठें बनाकर माह में एक बार कुत्तों को व कौओं को जरूर डाले, हो सके तो यह उपाय प्रत्येक माह की अमावस्या को करें।
 
2-सीताफल या कहिये पेठा जो अन्दर से खोखला हो वर्ष में चार बार किसी धर्म स्थान पर रखें। ये उपाय ऋतु परिवर्तन के समय करें, ज्यादा लाभ मिलेगा।
 
3-बीमार व्यक्ति के सिरहाने पांच का तांबे वाला सिक्का प्रत्येक रात्रि को रखें, सुबह उसे जमादार को दे दें। 
 
4-जब कभी भी आप श्मशान के पास से गुजरे तो कुछ पैसे श्मशान घाट के अंदर डाल दें, यदि बीमार व्यक्ति डालें तो और भी ज्यादा लाभ मिलता है।
 
5-यदि आप कान से संबंधित बिमारी से जूझ रहे हों तो काले-सफेद तिल, काले और सफेद कपड़े में बांधकर जंगल में किसी सुनसान स्थान पर दबा दें, लाभ मिलेगा।
 
6-यदि आप हाईब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहें हैं, (वैसे तो यह एक सामान्य बीमारी बनती जा रही है) तो रात में अपने सिरहाने पानी का गिलास भर कर रखें, और सुबह उस पानी को पौधों या गमलों में डाल दें, बहुत जल्दी लाभ मिलता है, एक बार आजमा कर अवश्य देखें।
 
7-यदि आप को आंखों में पीड़ा हो, वो ठीक ना हो रही हो, शनिवार के दिन 4 सूखे नारियल या फिर खोटे सिक्के बहते पानी या नदी आदि में प्रवाहित कर दें, लाभ मिलेगा।
 
8-शुगर, मूत्र रोग, जोड़ों के दर्द में काले कुत्ते को रोज दूध-रोटी आदि खिलायें लाभ मिलता है। इस उपाय को करने से शत्रु भी आपसे दूर रहने लगते हैं या कहिये डरने लगते हैं।
 
9-यदि किसी का ज्वर न उतर रहा हो पांच दिन लगातार गुड़ और जौ, सायंकाल पांच बजे के समय किसी मंदिर में रखें, इससे फोरन लाभ मिलता है।
 
10-किसी भी अस्पताल में बीमारों की सेवा करें या वहां पर धनादि का दान करना चाहिए।
 

ध्यान रखने योग्य बातें-

 

1-जिस उपाय (नं0 3,6,8) में दिनों के बारे में नहीं बताया है उन्हें कम से कम चालीस दिन लगातार करें। तभी इनका सही लाभ मिलता है।
 
2-उपायों/टोटकों को करते समय डाक्टर की दी गयी दवाईयां या सलाह का पूरी तरह पालन करना भी आवश्यक है, डाक्टर की सलाह व दवाईयों में कोई कोताई नहीं बरतनी चाहिए।
 
3-इन उपायों को करने से पहले या करने के बाद किसी को नहीं बताना चाहिए, यानि अनटोक किया जाना चाहिए। अन्यथा इनका प्रभाव समाप्त हो जाता है।
 
4-पीपल या श्मशान के बताये गये उपायों को करके वहां से जाते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।
 
5.इन उपायों में दो या तीन उपाय करें, इनमें से नित्य किये जाने वाले एक उपाय के साथ-साथ, कभी-कभी किये जाने वाले दो उपाय चुन लें।
 
अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए, नमस्कार! जय हिन्द!
 
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद्  मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.) 
Image from Pixabay
 

सुख-समृद्धि के लिए घर में रखें 5 चीजें !

साथियों! हर व्यक्ति जीवन में खुशहाली और तरक्की चाहता है, उसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है, परन्तु कभी-कभी रात-दिन मेहनत करने के बाद भी उसके जीवन में सुख-सुविधा व धन-धान्य का अभाव बना ही रहता है, साथियों! शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजें बतायी गयी, ये यदि घर में रहती हैं तो उस घर में धन-धान्य व सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती, ऐसा मेरा अपना अनुभव भी है, तो अब देखते हैं ये चीजें कौन-कौन सी हैं-
 

सुख-समृद्धि के लिए घर में रखें 5 चीजें- 

 

 
1-तुलसी का पौधा-जी! साथियों तुलसा जी का पौधा यदि घर में हों तो उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, परन्तु ध्यान ये रखना है कि तुलसी का पौधा ईशान दिशा या उत्तर दिशा में होना चाहिए और तुलसी के सामने प्रतिदिन दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजन अवश्य करना चाहिए।
 
https://jyotesh.blogspot.com/2024/12/ghar-mein-sukh-samridhi-ke-liye-kya-karen.html

 
2-क्रिस्टल बाॅल-साथियों! क्रिस्टल बाॅल से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसे घर की उत्तर दिशा में खिड़की या दरवाजे के ऊपर लगाना चाहिए। कहा जाता है इसे लगाने से घर में धन का अभाव नहीं रहता साथ ही ये घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है।
 
https://jyotesh.blogspot.com/2024/12/ghar-mein-sukh-samridhi-ke-liye-kya-karen.html

 
3-पानी का घड़ा-साथियों! पानी से भरा घड़ा घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धन के आगमन का यह एक शक्तिशाली उपाय है। यदि पानी का उपयोग पीने में न किया जाये तो इस पानी को 10-15 दिन में पौधों आदि में डाल कर इस मटके में नया पानी भर देना चाहिए। उत्तर दिशा चन्द्रमा की दिशा, चन्द्रमा जलतत्व के प्रतीक हैं अतः धन को आकर्षित करने के लिए उत्तर दिशा में पानी से भरा घड़ा जरूर रखना चाहिए।
 
https://jyotesh.blogspot.com/2024/12/ghar-mein-sukh-samridhi-ke-liye-kya-karen.html


 
4-धातु का कछुआ-साथियों! घर में धातु का कछुआ रखना भी सुख-समृद्धि के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। परन्तु इसे भी हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। फेंगशुई में कछुआ आयु का प्रतीक माना जाता है।
 
https://jyotesh.blogspot.com/2024/12/ghar-mein-sukh-samridhi-ke-liye-kya-karen.html

5-हाथी का स्टैच्यू-साथियों! घर में हाथी का स्टैच्यू रखना भी अत्यंत शुभ बताया जाता है, इसके स्थान पर हंसों का जोड़ा भी रख सकते हो।
साथियों घर में सुख-समृद्धि व धन-दौलत के लिए इन चीजों को अवश्य रखना चाहिए।  मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए ये भी बहुत सटीक उपाय बताया जाता है।
 
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद्  मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.) 

बार-बार बीमार पड़ने वाले बच्चों के लिए सरल टोटके?

https://jyotesh.blogspot.com/2024/11/bar-bar-bimar-hone-vale-bache-ke-liye-saral-totke.html

क्या आपका बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है? या उसे ज्यादा चोट लगती है? यदि हां तो ये आलेख आपके लिए ही है। बार-बार बीमार होने वाले बच्चे को सबसे पहले तो किसी चाइल्ड स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए और उसका ठीक प्रकार से ट्रीटमेंट कराना चाहिए। यदि इसके बाद भी बच्चे को आराम न पड़ रहा हो तो इस आलेख में मैं बार-बार बीमार पड़ने वाले या बार-बार चोटिल होने वाले बच्चों के लिए कुछ
वास्तु और ज्योतिष के उपाय बता रहा हूं, जो आजमाए हुए हैं उन्हें करना चाहिए। उपाय इतने सरल हैं कि आसानी से कोई बच्चा भी कर सकता है।

बार-बार बीमार पड़ने वाले बच्चों के लिए सरल टोटके-


1-सबसे पहला उपाय है बच्चे के गले में अर्धचन्द्र का चांदी का लाकेट पहनाएं, ये आपको किसी भी सर्राफे की दुकान पर मिल जायेगा। इससे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और उसे लगने वाली चोट एवं दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।

2-अपनी छत पर पक्षियों को लाल मंसूर की दाल डालें, यदि संभव हो तो बच्चे के हाथ से ही दाल डलवायें, यह ज्योतिष का एक अच्छा उपाय है।

3-हनुमान मंदिर में मंगलवार के दिन मिट्टी के दीये में, चमेली के तेल का दीपक जलायें, यह बच्चों के लिए ही नहीं बड़ों को भी दुर्घटनाओं से बचाने का एक सटीक उपाय है। हनुमान मंदिर में जाकर बच्चें के हाथ में कलावा या मौली जरूर बंधवाएं, साथ ही हनुमान मंदिर में गुड़-चनेे का प्रसाद बांटे।


4-यदि आपके लिए संभव हो तो अपने घर की छत पर लाल पताका लगायें, इससे घर या बाहर घटने वाली अनहोनी घटनाओं या दुर्घटनाओं से बचाव होता है। यह एक ज्योतिष का सरल व सटीक उपाय है।

5-बच्चे की गले में मोती पहनाये, क्योंकि मोती चन्द्रमा का प्रतीक है और चन्द्रमा मन का प्रतीक हैं। इससे बच्चे के चंचल मन को लगाम लगती है और बच्चा चोट व दुर्घटनाओं से बचा रहता है।

6-बच्चा जब भी बाहर जाये तो कभी भी मुँह मीठा करके न निकलें, इससे भी अनहोनी की आशंका रहती है।

https://jyotesh.blogspot.com/2024/11/bar-bar-bimar-hone-vale-bache-ke-liye-saral-totke.html

7-रात को सोते समय ध्यान रखें कि बच्चे के बेड के सिरहाने जूते या चप्पल तो नहीं रखें है, ना ही जल को उसके बेड के सिरहाने रखें। हां! आप ऐसे बच्चों के बेड के नीचे तांबे के बरतन में रात का पानी भरकर रखें और सुबह उस पानी को किसी गमले में डाल दें इससे भी बच्चों के साथ होने वाली अनहोनी घटनाएं रूक जाती हैं।

8-पूर्णमासी के चन्द्रमा की रोशनी में स्वयं भी बैठे व बच्चों को भी बैठाये, ऐसा करने से चन्द्रमा के अमृतमयी प्रकाश से हमारे मन-मस्तिष्क रिचार्ज होने लगता है और साथ ही कुण्डली में चन्द्रमा के दोष के कारण होने वाली दुर्घटनाएं धीरे-धीरे बंद हो जाती हैं।

9-बच्चे को मोती पहनायें या अर्धचन्द्र का लाकेट, दोनों में से एक चीज ही पहनाएं। दोनों चीजें एक साथ न पहनाएं।

प्रिय पाठकों! उपरोक्त प्रयोग पूरी श्रद्धा व विश्वास से करें क्योंकि ‘‘विश्वासो फलदायकः’’। अनमने मन या अविश्वास से किये गये ये प्रयोग कदाचित् लाभ ने करें। इन प्रयोगों में कोई समस्या आये या कोई अन्य जिज्ञासा हो तो कमैंटस कीजिए, मैं आपके कमैंटस का जवाब जरूर दूंगा। अगले आलेख तक के लिए मुझे आज्ञा दीजिए नमस्कार! जय हिन्द।

प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, एस्ट्रोलाॅजर, वास्तुविद्  मो0 6396661036 / 8791820546 (Wh.)