![]() |
शरीर से मस्से-तिल हटाने का सरल उपाय |
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मस्से ‘ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस’ के कारण विकसित होते हैं। शरीर पर जो वेदना रहित, सख्त, उड़द के समान, काली भूरी और उठी हुई फुंसी होती है, उसे संस्कृत में ‘माष’ और आम भाषा में मस्सा कहते है। वैसे तो मस्से अपने आप विकसित होकर अपने आप ही गायब भी हो जाते हैं, पर इनमे से कई मस्से बड़ी तेजी से फैलते हैं, और काफी समय तक बने रहते हैं, इसलिए इनका इलाज कराना जरूरी हो जाता है।
शरीर से मस्से-तिल हटाने का सरल उपाय-
1-बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही प्रभावशाली होता है। इसका प्रयोग मस्सों पर करने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से warts अपने आप गिर जाते हैं।
2-दूसरा उपाय है कि आपको किसी पान वाले की दुकान से एक पान का पत्ता और थोड़ा सा चूना लेना होगा। अब आप पान के पत्ते की नोक पर चूना लेकर अपने तिल या मस्से वाली जगह पर लगाएं। और इसे जब तक लगा रहने दें, जब तक चूना सूख न जाए। सूखने के पश्चात उस स्थान को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपके चेहरे और त्वचा से तिल या मस्सा पूरी तरह से गायब हो है, और सबसे बढ़िया बात ये है कि चेहरे से मस्सा या तिल हटने के बाद बिल्कुल निशान नहीं छोड़ता है। परन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चूना आपको केवल पान पर लगाने वाला हीे किसी पान की दुकान से ही लेना है कहीं ओर से चूना नहीं लेना है।
3-कच्चे आलू का एक टुकड़ा (स्लाइस) नियमित रूप से दस मिनट तक मस्से warts पर लगाकर रखने से मस्सों से छुटकारा मिल जायेगा। यह एक आसान उपाय है परन्तु थोड़ा सा समय लेता है।
4-केले के छिलके का छोटा सा हिस्सा काटकर उसे अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातार करते रहें जब तक कि मस्से warts पूरी तरह समाप्त ना हो जाये। ये भी मस्सों से छुटकारा पाने की एक आसान विधि है।
5-आप अरंडी के तेल से भी अपने मस्सों का इलाज कर सकते हैं, अरंडी के तेल को नियमित रूप से मस्सों पर लगायें। इससे मस्से नरम-मुलायम पड़ जायेंगे, और धीरे धीरे शरीर या चेहरे से गायब हो जायेंगे। यदि आप चाहे तो अरंडी के तेल के बदले कपूर के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे भी मस्सों warts में लाभ मिलता है।
6-आप लहसून से भी मस्सों का इलाज कर सकते हैं, लहसून के एक टुकड़े को पीस लें, लेकिन ज्यादा महीन नहीं होना चाहिए और इस पीसे हुए लहसून को मस्से पर रखकर पट्टी से बांध लें। इससे भी मस्सों warts के उपचार में मदद मिलती है।
7-मौसमी के रस से भी आप ये प्रयोग कर सकते हैं, एक बूँद ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगा दें, और इसे भी पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में लगभग 3 से 4 बार करें। इस विधि से भी मस्से समाप्त हो जाते हैं।
8-बंगला, मलबारी, कपूरी, या नागरबेल के पत्ते से भी आप मस्सों का इलाज कर सकते हैं, इनमें से किसी भी पत्ते के डंठल का रस मस्से पर लगाने से मस्से झड़ जाते हैं।
9-पपीता के क्षीर को मस्सों पर लगाने से भी मस्सों के समाप्त होने में मदद मिलती है।
10-मस्सों पर नियमित रूप से प्याज रगड़ने से भी मस्से समाप्त हो जाते हैं।
11-मस्से हटाने का टोटका-यदि आप टोटकों पर विश्वास करते हों तो यह टोटका आपके काम का हो सकता है, आपके शरीर में जितने भी मस्से हो उतनी ही काली मिर्च लेकर शनिवार के दिन उन्हें अपने एक-एक मस्से से छुआयें यानि टच करें, फिर रविवार को सबेरे ही उन्हें कपडे में बांध कर किसी रास्ते में फेंक आयें, इस टोटके से भी मस्से नष्ट हो जाते है।
12-वैसे यदि आप कोई दवाई मस्सों पर लगाना नहीं चाहते तो आप एक चम्मच कोथमीर के रस में एक चुटकी हल्दी डालकर सेवन करने से भी मस्सों warts में राहत मिलती है। परन्तु इसके लिए किसी वैद्य या देसी दवाओं के जानकार से सलाह ले लेनी चाहिए।
तो साथियों! आपको ये लेख कैसा लगा कमैण्ट करके जरूर बतायें, और मेरे ब्लाॅग को शेयर करना बिल्कुल न भूलें । धन्यवाद।
प्रस्तुति: संजय कुमार गर्ग, योगाचार्य, वास्तुविद्, एस्ट्रोलोजर
sanjay.garg2008@gmail.com Whats-app 8791820546 (All rights reserved.)
Image from Pixabay
स्वास्थ्य/फिटनेस पर और आलेख-
‘स्वर-विज्ञान’ से मन-शरीर-भविष्य को जानिएMethi Dana Benefits: मेथी दाना खाने के 20 फायदे!
Migraine Treatment : माइग्रेन का इलाज प्राणायाम से करें!
Weight loss tips: मोटापा घटाने की छोटी-छोटी टिप्स!
हाई ब्लड प्रेशर योगासन से कंट्रोल करें!
चेहरे की झुर्रियां (wrinkles) हटाने के घरेलू उपाय
शीत ऋतु में आहार-विहार कैसा हो?
'जुकाम' हो जाये तो क्या करें?
Sinus Problem: "साइनस" की समस्या "प्राणायाम" से दूर कीजिए!
एलोवेरा के दस बेहतरीन फायदे Aloe Vera 10 Benefits
स्वप्नदोष Night fall रोकने के आजमायें हुए उपाय!
यह भी पढ़ें : Ginger : अदरक खाने के फायदे !
ये भी पढ़िए : सिंघाड़ा खाने के अद्भुत लाभ! : Water Chestnut amazing benefits
ये आलेख भी पढ़ें : शरीर से मस्से-तिल हटाने का सरल उपाय
ये आलेख भी पढ़ें : बुद्धिमान या जीनियस व्यक्तियों की 11 आदतें!
ये आलेख भी पढ़ें : अदरक-सोंठ से 30 फायदे !!
ये आलेख भी पढ़ें : बरगद के पेड़ के फ़ायदे benefits of bargad tree in hindi
ये आलेख भी पढ़ें : हींग के ये उपयोग शायद आप नहीं जानते?
ये भी पढ़िए : Apple Benefits : रोजाना सेब खाने के अद्भुत लाभ!
ये आलेख भी पढ़ें : हाइपरसोमनिया : क्या आपको ज्यादा नींद आती है? जानें लक्षण और उपाय
दिन में इन 5 समय में यूरिन जाकर स्टोन की समस्या से कैसे बचें !
सम्मोहन-हिप्नोटिज्म के कुछ रोचक रहस्य!!
अपने आप को बदलने की कला हैं- आत्मसम्मोहन
बिना दवा के एसिडिटी कैसे ठीक करें?
गर्म पानी पीने के आश्चर्यजनक लाभ !
लम्बी उम्र कोई सपना नहीं है!!
अमरूद खाने के 25 लाभ, जिन्हे आप नहीं जानते !
टमाटर भी आपकी अनेक बीमारियां दूर कर सकता है !!

उपयोगी सुझाव।
जवाब देंहटाएंAadarniya Shastri Ji, Comments ke liye Hardik Dhanyvaad!
हटाएं